Expert

महिलाएं फिटनेस से जुड़े इन 5 मिथकों पर कभी न करें भरोसा, एक्सपर्ट से जानें इनकी सच्चाई

Myths Around Women Fitness In Hindi: महिलाओं की फिटनेस से जुड़े ऐसे कई मिथक हैं, जो उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोकते हैं, जानें ऐसे 5 मिथक की सच्चाई।  
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाएं फिटनेस से जुड़े इन 5 मिथकों पर कभी न करें भरोसा, एक्सपर्ट से जानें इनकी सच्चाई

Myths Around Women Fitness In Hindi: पुरुषों की तुलना में महिलाएं कमजोर होती हैं। इस तरह की बातें महिलाओं को अक्सर सुनने को मिलती हैं। इसका प्रभाव यह पड़ता है कि महिलाएं वास्तव में खुद को कमजोर समझने लगती हैं। सिर्फ शारीरिक कमजोरी में ही नहीं, कई अन्य ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां महिलाओं को पुरुषों से कम आंका जाता है। फिटनेस के क्षेत्र में भी महिलाओं को कई तरह की गलत धारणाओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की फिटनेस से जुड़े कई ऐसी गलत धारणाएं हैं, जो बहुत पॉपुलर हैं और ज्यादातर महिलाएं उन्हें सही समझती हैं। ये गलत धारणाएं उन्हें फिटनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोकती हैं। फिटनेस कोच और न्यूट्रिशनिस्ट अक्षय एस शेट्टी अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में महिलाओं की फिटनेस से जुड़े ऐसे 5 मिथकों की सच्चाई के बारे में विस्तार से बताया है, जो उन्हें अपने मनचाहे लक्ष्य तक पहुंचने से रोकती हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Myths Around Women Fitness In Hindi

महिलाओं की फिटनेस से जुड़े 5 मिथक और उनकी सच्चाई- 5 Myths Around Women Fitness In Hindi

1. महिलाओं को वजन नहीं उठाना चाहिए।

कई महिलाएं वेटलिफ्टिंग को लेकर ये आशंका रहती है कि ये उनके लिए सही नहीं है। लेकिन यह उनके लिए सबसे बेहतरीन व्यायाम है। महिलाएं भी वजन उठा सकती हैं और इससे उनकी फिटनेस में जबरदस्त लाभ देखने को मिलता है।। 30 वर्ष की आयु (सैक्रोपेनिया) के बाद पुरुषों की तुलना में महिलाओं की मांसपेशियां अधिक तेजी से कम होने लगती हैं। अधिकांश महिलाओं की धारणा के विपरीत, वजन उठाने से आप भारी या मर्दाना नहीं दिखेंगी। बल्कि आपको इससे उम्र बढ़ने पर भी मांसपेशियों को स्वस्थ रूप से बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे आपकी हड्डियां स्वस्थ होंगी। प्रेगनेंट महिलाएं भी फिटनेस कोच की निगरानी में वेट लिफ्टिंग कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: डाइटिंग और एक्सरसाइज के बाद भी कम नहीं हो रही शरीर की चर्बी? जिम्मेदार हो सकते हैं ये 5 कारण

2. व्हे प्रोटीन महिलाओं के लिए सही नहीं है।

ज्यादातर महिलाएं व्हे प्रोटीन से डरती हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह उनके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, महिलाएं निश्चित रूप से अपनी प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने के लिए व्हे प्रोटीन का सेवन कर सकती हैं। जब आप आहार के माध्यम से अपनी प्रोटीन आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ होते हैं या प्रोटीन रिच फूड्स तैयार करने के लिए आपके पास समय की कमी होती है, तो व्हे प्रोटीन लेना पूरी तरह से सुरक्षित है। केवल उन लोगों को व्हे प्रोटीन से बचना चाहिए, जिन्हें पहले से ही किडनी की समस्या है। एक बात और महिलाओं किसी खास प्रोटीन की आवश्यकता नहीं होती है, उनके लिए भी सामान्य व्हे प्रोटीन पर्याप्त हैं।

3. महिलाओं को पुरुष वाली एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।

यह एक बड़ी गलत धारणा है। महिलाएं वे सभी वर्कआउट कर सकती हैं जो पुरुष कर सकते हैं। हां, चोटों और अन्य सीमाओं पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, सामान्य तौर पर, महिलाएं वे अधिकांश वर्कआउट कर सकती हैं जो पुरुष कर सकते हैं। आपका वर्कआउट प्लान आपके लक्ष्यों और आपकी आराम की गति पर आधारित होना चाहिए।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Aksshaye S Shetty (@aksshayesshetty)

4. पीरियड्स के दौरान महिलाओं को वर्कआउट नहीं करना चाहिए।

महिलाओं के लिए पूरे पीरियड्स के दौरान व्यायाम करना सुरक्षित है। हालांकि, इस दौरान उनमें हार्मोनल बदलाव के कारण थकान और व्यायाम के प्रति उत्साह की कमी हो जाती है। यदि आपको पीरियड्स में खास दर्द नहीं होता है, तो आप निश्चित रूप से व्यायाम करने का प्रयास कर सकती हैं। हां, अपनी ऊर्जा के स्तर के आधार पर, आप कसरत की मात्रा और इंटेंसिटी को समायोजित कर सकती हैं। यदि आप व्यायाम करने में असमर्थ हैं, तो आप कम से कम तेजी से पैदल जरूर चल सकती हैं। व्यायाम के दौरान बनने वाले एंडोर्फिन हार्मोन आपके मूड में सुधार कर सकते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा दे सकते हैं, जो मासिक धर्म की ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: मसल बिल्डिंग के लिए फॉलो करें ये 2500 कैलोरी डाइट, गेन होंगी लीन मसल्स

5. महिलाओं को रात में कार्ब्स नहीं खाने चाहिए

ज्यादातर महिलाएं रात में या सामान्य तौर पर कार्ब्स का सेवन करने से डरती हैं। उनका मानना है कि इससे उनका वजन बढ़ेगा और उनका पेट फूल जाएगा। हालांकि, कार्ब्स आपके दुश्मन नहीं हैं, बल्कि आपको एनर्जेटिक रहने के लिए कार्ब्स की आवश्यकता होती है। वजन कम करने के लिए आपको कम कैलोरी लेनी होती है, जो कि कार्ब्स के साथ बहुत आसान है। दरअसल, जो लोग अपने आहार से कार्ब्स कम कर देते हैं, उनके लिए समय के साथ अपने आहार को बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट शामिल करने से न डरें।

All Image Source: Freepik

Read Next

डाइटिंग और एक्सरसाइज के बाद भी कम नहीं हो रही शरीर की चर्बी? जिम्मेदार हो सकते हैं ये 5 कारण

Disclaimer