
Benefits Of Eating Purple Yam: पर्पल यम के नाम के बारे में, तो आपने जरूर सुना होगा। इसे रतालू या सूरन भी कहा जाता है। इसे मॉनसून के मौसम में अधिक खाया जाता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ शरीर की कई बीमारियों को भी दूर करता हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है पाचन तंत्र मजबूत होता है और इसे डायबिटीज के मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। इसको खाने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। आइए जानते हैं पर्पल यम खाने के अन्य फायदों के बारे में।
डायबिटीज में फायदेमंद
पर्पल यम डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। पर्पल यम में नैचुरल रूप से एलेंटॉइन नामक तत्व पाया जाता हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन ध्यान रखें इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
वजन कम करने में मददगार
जी हां, पर्पल यम खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। पर्पल यम खाने से वजन कम होने के साथ बैली फैट भी कम होता है। ये शरीर को फिट रखने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
ब्लड प्रेशर की समस्या करे दूर
पर्पल यम खाने से ब्लड प्रेशर की समस्या भी आासनी से दूर होती है। इसको खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। पर्पल यम को फ्राई, बेक, उबालने के साथ-साथ भूनकर भी खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- काला सेब खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
पाचन तंत्र को मजबूत करे
पर्पल यम खाने से पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलती है। पर्पल यम में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को हेल्दी रखकर गैस, कब्ज और एसिडिटी की परेशानी को आसानी से दूर करता हैं। ये मल को सॉफ्ट करके कब्ज की समस्या को आसानी से दूर करता है।
खून की कमी
पर्पल यम खाने से खून की कमी भी आसानी से दूर होती है। इसमें पाए जाने वाला फोलेट और आयरन शरीर की कमजोरी को दूर करके हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।
पर्पल यम खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik