
How To Eat Raisins For Anemia: किशमिश शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम पाए जाते हैं। किशमिश खाने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। किशमिश खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और शरीर भी फिट रहता है। अधिकतर लोग किशमिश का सेवन, तो करते है। लेकिन कई बार इसको गलत तरीके से खाने से शरीर को पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। जिस कारण शरीर में फायदे की जगह कई तरह के नुकसान भी होते हैं। किशमिश को सही तरह से खाने से शरीर में खून की कमी आसानी से पूरी होगी और शरीर भी हेल्दी रहेगा। आज हम आपको किशमिश खाने के कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले है। जिससे शरीर में खून की कमी आसानी से पूरा किया जा सकता है।
किशमिश को पानी में भिगोकर
किशमिश को पानी में भिगोकर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। 10 से 15 किशमिश को लेकर रात भर के लिए 1 कप पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इन किशमिशों का सेवन करें। ऐसा करने से शरीर में खून की कमी दूर होने के साथ शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।
किशमिश को दूध में भिगोकर
किशमिश को दूध में भिगोकर खाने से इसको फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। किशमिश को दूध में भिगोकर खाने से हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है और शरीर की कमजोरी दूर होती है। दूध में भीगी हुई किशमिश शरीर को फूर्तिला बनाने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं गेहूं का आटा, बढ़ेगी शाइन और सॉफ्टनेस
किशमिश को दूध में उबालकर
शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए किशमिश को दूध में उबालकर भी खाया जा सकता है। इसके लिए 8 से 10 किशमिश को लें। 1 गिलास दूध को हल्का गर्म होने पर इन किशमिश को दूध में डालने दें। 5 से 7 मिनट तक इस दूध को उबलने दें। उसके बाद हल्का गुनगुना होने पर इसे खा लें। ऐसा आप रात को सोने से पहले करेंगे, तो शरीर को ज्यादा फायदा मिलेगा।
खाली पेट किशमिश का सेवन
गुणों से भरपूर किशमिश का खाली पेट भी सेवन किया जा सकता है। इसके लिए किशमिश को दूध या पानी में रातभर के लिए भिगो दें। सुबह उठने के बाद नियमित इन किशमिशों का सेवन करें। ऐसा करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होगा। किशमिश को इस तरीके से खाने से वजन भी बढ़ता है।
किशमिश शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik