
Drinks To Increase Hemoglobin Level In Hindi: शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होना एक गंभीर समस्या है। हीमोगलबिन एक प्रोटीन है, जो शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन फैलाने का काम करता है। हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर में खून की कमी हो सकती है। हीमोग्लोबिन कम होने पर आपको एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य का सामना करना पड़ सकता है। इसके चलते आप सिरदर्द, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस कर सकते हैं। हीमग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। आप चाहें तो रोजाना कुछ ड्रिंक्स पीकर भी शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ा सकते हैं। इस लेख में हम आपको हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने वाले 5 ड्रिंक्स (Hemoglobin Badhane Ke Drinks) बता रहे हैं -
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स - 5 Drinks To Increase Hemoglobin Level In Hindi
1. पालक की स्मूदी
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी करने के लिए आप पालक की स्मूदी भी पी सकते हैं। पालक में आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। पालक की स्मूदी पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। इसके लिए आप दो कप कटा हुआ पालक लें। इसमें दो चम्मच काजू और नारियल को मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें। फिर इसे पी जाएं। पालक की स्मूदी पीने से एनर्जी लेवल बूस्ट करने में भी मदद मिलती है।
2. चुकंदर का जूस
हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए आप चुकंदर का जूस पी सकते हैं। चुकुंदर आयरन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। चुकंदर में पोटैशियम, विटामिन सी और मैंगनीज भी काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। चुकंदर का जूस पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन और खून का स्तर बढ़ता है। इसके लिए आप एक चुकंदर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सी में इसका जूस निकालकर पी लें।
3. हलीम ड्रिंक
हलीम के बीज आयरन से भरपूर होते हैं। हलीम के बीजों में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो गया है, तो आप हलीम की ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए आधा गिलास पानी में 1 चम्मच हलीम के बीज और 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस ड्रिंक को दो घंटे के लिए ढंककर रख दें और फिर इसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार आयरन से भरपूर हैं ये 5 फूड्स, शरीर में बढ़ाते हैं खून
4. अनार का जूस
शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने के लिए आप डाइट में अनार का जूस भी शामिल कर सकते हैं। अनार आयरन और विटामिन सी का एक समृद्ध स्त्रोत है। अनार का जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके साथ ही, ऑक्सीजन की सप्लाई भी बेहतर होने लगती है। अनार का जूस बनाने के लिए एक कप अनार के दानों को मिक्स में पीस लें। फिर इसे छानकर पी जाएं। रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ मिलेगा।
5. आलूबुखारे का जूस
आलूबुखारा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आलूबुखारा में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते है। इसमें आयरन और पौटेशियम भी काफी ज्यादा होता है। हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए आप आलूबुखारा का जूस पी सकते हैं। इसे पीने से एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसे बनाने के लिए 5-6 आलूबुखारे को अच्छी तरह से धोकर काट लें और बीज निकाल दें। अब आलूबुखारे के साथ 1 कप पानी, 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच चीनी डालकर ब्लेंड कर लें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर डालकर सेवन करें।
इसे भी पढ़ें: शरीर में खून की कमी (एनीमिया) दूर करने के लिए क्या खाएं? जानें 5 बेस्ट फूड कॉम्बिनेशन
अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम है, तो आप अपनी डाइट में इन 5 ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इनका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।