Ways To Use Wheat Flour On Face: आटे शरीर के साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जी हां, गेंहू के आटे की मदद से स्किन को चमकदार बनाया जा सकता है। आटे के इस्तेमाल से स्किन की कई परेशानियों दूर होती हैं। कई लोग स्किन को निखारने के लिए पार्लर पर जाकर घंटों ट्रीटमेंट कराते है। ये ट्रीटमेंट महंगे होने के साथ कई बार इतना समय भी नहीं होता है कि पार्लर जाया जा सकें। ऐसे में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए घर में मौजूद आटे का इस्तेमाल किया जा सकता है। आटे में मौजूद तत्व स्किन की रंगत को सुधारने के साथ टैनिंग को हटाने में भी मदद करते हैं। आटा स्किन के सेल्स को दोबारा जीवित करने में मदद करता है। जिससे दाग-धब्बे हटाने में भी मदद मिलती है। चेहरे पर आटा लगाने से स्किन मुलायम भी बनती है। आइए जानते हैं चेहरे पर आटा कैसे लगाएं।
आटा और दूध
गेंहू के आटे और दूध को मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट होने के साथ असमान रंगत की समस्या भी ठीक होती है। ये दोनों नैचुरल चीजों को चेहरे पर लगने से ग्लो बढ़ता है और चेहरे पर रूखेपन की समस्या आसानी से दूर होती है। चेहरे पर दूध और आटा लगाने के लिए 1 चम्मच आटा 3 से 4 चम्मच दूध को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद इस नॉर्मल पानी से वॉश करें।
आटा और शहद
आटा और शहद की मदद से भी स्किन को चमकाया जा सकता है। अगर आपको ऑयली स्किन की समस्या है, तो 1 चम्मच आटा, 2 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दूध को लेकर गाढा मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह से आटा लगाने से फेस की जलन और रेडनेस भी कम होगी।
इसे भी पढ़ें- ढीले और लटके स्तनों को टाइट करेगा कैस्टर ऑयल, इस तरह करें मसाज
आटा और पानी
जी हां, आटा और पानी की मदद से भी स्किन की टैनिंग को आासनी से हटाया जा सकता है। आटा और पानी को चेहरे पर लगाने के लिए 1 चम्मच आटे में उतना ही पानी मिलाएं कि आटे का गाढा पेस्ट तैयार हो जाएं। अब इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। जब ये हल्का सूख जाएं, तो हाथों पर पानी लगाकर हल्की मसाज करें। ऐसा करने से चेहरे की टैनिंग दूर होने के साथ चेहरा चमकदार बनता है।
आटा और दही
आटा और दही की मदद से भी स्किन की अंदरूनी सफाई की जा सकती है। साथ ही इन्हें चेहरे पर लगाने से स्किन को पोषण भी मिलता है। 1 चम्मच आटे में 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद को मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह से आटा लगाने से पिंपल्स की समस्या भी आसानी से दूर होती हैं।
इन तरीकों से चेहरे पर आटा लगाया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version