
Right Way To Massage Breast With Castor Oil: ब्रेस्ट महिलाओं के शरीर का मुख्य अंग होता है। कई महिलाएं ढीली और लटकती ब्रेस्ट से काफी परेशान रहती हैं। इस कारण ये कई बार महिलाओं को बाहर जाने में शर्मिंदगी भी होती है। ढीले ब्रेस्ट के कारण कई बार कपड़ों की फिटिंग भी ठीक से नहीं आ पाती। कई महिलाएं इस कारण तनाव का शिकार भी हो जाती है। महिलाएं लटकती ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए कई तरह की दवाइयों और चूर्ण आदि का सेवन शुरू कर देती हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होता है। महिलाएं ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए कैस्टल ऑयल से मसाज कर सकती है। कैस्ट ऑयल गुणों से भरपूर होता है। ये ब्रेस्ट को टाइट करने के साथ त्वचा में भी कसावट लाता है। कैस्टर ऑयल से ब्रेस्ट की मसाज करने से ब्रेस्टफीडिंग महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। अक्सर महिलाओं के मन में ये प्रश्न आता है कि ब्रेस्ट पर मसाज किस तरह से करें। ब्रेस्ट पर मसाज करने का सही तरीका क्या हैं?
कैस्टर ऑयल से ब्रेस्ट की मसाज कैसे करें?
कैस्टर ऑयल से ब्रेस्ट की मसाज करने के लिए एक कटोरी में तेल लें। तेल को हल्का गुनगुना कर लें। जब तेल हल्का गुनगुना हो जाएं, तो इसे गैस से उतार लें। गुनगुने तेल को ऊंगलियों में लगाएं। फिर गोल-गोल करके ब्रेस्ट के आसपास लगाएं और ब्रेस्ट की मसाज करें। मसाज इस तरीके से करें कि उंगलियों का पूरा तेल ब्रेस्ट पर अब्जॉर्व हो जाएं। 5 से 10 मिनट तक ब्रेस्ट की मसाज हल्के हाथ से की जा सकती है। पहली बार कर रहे है, तो कुछ कम देर के लिए भी कर सकते हैं।
कैस्टर ऑयल से ब्रेस्ट की मसाज करने के फायदे
स्ट्रेच मार्क्स कम होंगे
कैस्टर ऑयल से ब्रेस्ट की मसाज करने से ब्रेस्ट पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं। ये ब्रेस्ट की आसपास की त्वचा को साफ बनाता है। ये ब्रेस्ट की आसपास की स्किन को टोन्ड बनाता है। यह त्वचा में कसावट लाने में मदद भी करता है।
स्तन सुडौल बनेंगे
कैस्टर ऑयल से ब्रेस्ट की मसाज करने से स्तन सुडौल बनते है और उनमें कसावट भी आती है। नियमित मालिश करने से ब्रेस्ट के आकार और शेप में बढ़ोतरी भी होती है। कैस्टर ऑयल से मालिश करने से स्तनों का विकास अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें- कॉफी से करें चेहरे का क्लीन अप, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा
तनाव होता है दूर
कैस्टर ऑयल से ब्रेस्ट की मसाज करने से महिलाओं में तनाव की समस्या दूर होती है। ये एंग्जायटी को भी आसानी से दूर करता है और मूड को भी रिफ्रेश करता है। कैस्टर ऑयल से मसाज करने से टेंशन दूर करने में मदद मिलती है।
ब्रेस्ट साइज बढ़ता है
जी हां, कैस्टर ऑयल से मसाज करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है। ये स्तनों को सुडौल बनाने के साथ ब्रेस्ट बढ़ाने में भी मदद करता है। इससे मांसपेशियों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे ब्रेस्ट साइज बढ़ने में मदद मिलती है।
कैस्टर ऑयल से ब्रेस्ट की मसाज करने से कई फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही ब्रेस्ट मसाज शुरू करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version