Benefits Of Eating Fish Eye In Hindi: मछली खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मछली में विटामिन, मिनरल्स और फैटी एसिड जैसे कई महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। मछली में विटामिन बी12 भी हेता है, जो रेड ब्लड सेल्स के विकास और नर्वस सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। आपको यह बात पता होगी कि विटामिन बी 12 की कमी से कई तरह के रोग हो सकते हैं, जैसे एनीमिया, लंबे समय तक बनी रहने वाली थकान और अन्य बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है। लेकिन, शायद आपको यह बात न पता हो कि मछलियों की आंखें भी कई जगहों में खाई जाती हैं और इसके कई विशेष लाभ होते हैं। जो लोग नॉन-वेजीटेरियन हैं और मछली खाते हैं, वे इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। मछली की आंख खाने से आपको और किस तरह के फायदे मिलते हैं। इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
पोषत तत्वों से भरपूर
जिस तरह मछली में कई तरह के फायदे हैं, उसी तरह इसकी आंख भी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। मछली की आंख में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, प्रोटीन है, विटामिन और मिनरल्स जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड कई तरह की बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसी तरह विटामिन और मिनरल्स भी आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अहम योगदान देते हैं।
इसे भी पढ़ें: मछली खाने से बुढ़ापे में तेज रहती है नजर, नहीं होतीं आंखों की समस्याएं: शोध
स्किन के लिए यूजफुल
मछली में कोलेजन नाम का एक तत्व होता है। कोलेज एक किस्म का प्रोटीन होता है, जो कि स्किन, ज्वाइंट्स, बालों और नाखूनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में प्राकृतिक रूप से कोलेजन के स्तर में कमी आने लगती है। लेकिन, मछली की आंखों को डाइट का हिस्सा बनाकर, कुछ हद तक इसकी आपूर्ति की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: मछली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
याददाश्त बेहतर करता है
दिन प्रतिदिन काम का प्रेशर और खुद को बेहतर बनाने के दबाव के कारण लोगों स्ट्रेस और एंग्जाइटी जैसी चीजों से जूझ रहे हैं। वहीं, मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड की मदद से कमजोर याददाश्त को बेहतर किया जा सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, ओमेगा-3 फैटी एसिड के सेवन से सीखने की क्षमता बेहतर होती है, याददाश्त बेहतर होती है और ब्रेन में ब्लड फ्लो में भी सुधार होता है।’ इस तरह देखा जाए, तो मछली की आंखों को अपनी डाइट हिस्सा बनाने से फायदे हो सकते हैं।
हालांकि, बहुत सारी जगहों में मछली की आंखों को खाया नहीं जाता है। लेकिन, इस तथ्य से इंकार नहीं किया जा सकता है कि इसमें कई पोषक तत्व मौजूद हैं। इसके बावजूद, अगर किसी को मछली की आंखें खाने से दिक्कत हो, तो उन्हें नहीं खाना चाहिए। कुछ लोगों को मछली की आंखों से एलर्जी हो सकती है। वहीं, अगर मछली की आंखों को पकाने से पहले सही तरह से साफ न किया जाए, तो अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए, मछली की आंख खाने का मन न हो, तो न खाएं।
image credit: freepik