
Benefits of Eating Dahi Chuda on Makar Sankranti: मकर संक्रांति का त्योहार आने ही वाला है। देश के अलग- अलग राज्यों में इसे कई नामों से जाना जाता है। मकर संक्रांति के मौके पर लोग खिचड़ी और दही-चिवड़ा खाने को शुभ मानते हैं। दही-चिवड़ा को सुबह और दोपहर में लोग काफी खाना पसंद करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाए जाते हैं। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता है। इसको खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है। दही-चिवड़ा शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं दही-चिवड़ा खाने के फायदों के बारे में।
इस पेज पर:-
हड्डियों को करे मजबूत
दही-चिवड़ा खाने से हड्डियां मजबूत होने के साथ मांसपेशियों का दर्द भी कम होता है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। दही-चिवड़ा शरीर में एक ग्लूटेन फ्री डिश है, जो सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है।
पाचन तंत्र को करे मजबूत
दही- चिवड़ा खाने से पाचन तंत्र हेल्दी होता है। ये पचने में काफी आसान होता है। जिस कारण से इसको खाने से अपच,गैस और एसिडिटी की समस्या आसानी से दूर होती है। सुबह में इसको खाने से पेट के बैक्टीरिया खत्म होते हैं और कब्ज की समस्या दूर होती है।

वजन को करे कम
जी हां, दही-चिवड़ा खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि इसको खाने से पेट काफी लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे और कुछ खाने की भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती है। दही-चिवड़ा में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।
इसे भी पढ़ें- Stomach Gas Pain: गैस की वजह से हो रहा है पेट दर्द, तो तुरंत आराम दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
डायबिटीज में फायदेमंद
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो भी आप आसानी से इसे खा सकते हैं। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में रफेज और कैल्शियम होता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको डायबिटीज है, तो सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
आयरन से है भरपूर
दही- चिवड़ा खाने से शरीर की कमजोरी आसानी से दूर होती है। अगर आपको शरीर में खून की कमी है, तो दही-चिवड़ा और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इसको खाने से एनीमिया जैसी समस्या आसानी से दूर होती हैं।
मकर संक्रांति के मौके पर दही-चिवड़ा खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Read Next
Natural Antibiotics: नैचुरल एंटीबायोटिक हैं किचन में रखी ये 5 चीजें, इंफेक्शन से दिलाएंगी छुटकारा
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version