पोहा एक लोकप्रिय व्यंजन है, जो आमतौर पर नाश्ते में खाया जाता है। देश के विभिन्न कोनों में कई तरह से पोहा से रेसिपी बनाई जाती हैं। कुछ लोगों को प्याज और चटनी के साथ पोहा पसंद आता है, तो कुछ चटपटी नमकीन के साथ पोहा खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी दही-पोहा खाया है? दही-पोहा खाने में न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं दही-पोहा की रेसिपी (Dahi-Poha health benefits) और इसे खाने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में।
1. खून की कमी को करता है पूरा
दही-पोहा आयरन का अच्छा सोर्स होता है। इसमें विटामिन बी, सी, प्रोटीन और आयरन पाया जाता है। डाइटिशियन का कहना है कि 30 से 50 ग्राम दही-पोहे का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।
2. गट हेल्थ के लिए है अच्छा
दही-पोहा उन लोगों के लिए भी बेस्ट ब्रेकफास्ट है उन्हें खाना खाने के बाद पेट में दर्द, कब्ज और एसिडिटी की समस्या होती है। दही-पोहे में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। डाइटिशियन का कहना है कि इस रेसिपी को बनाने के लिए दही का इस्तेमाल होता है। दही में पर्याप्त मात्रा में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को सही करने में मदद करते हैं। इससे मल मुलायम (Soft Stool) होगा और मलत्याग करने में आसानी होगी।
इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई थायराइड के मरीजों को गोभी-ब्रोकली जैसी क्रूसिफेरस सब्जियां नहीं खानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
3. मांसपेशियों को बनाता है मजबूत
दही-पोहा खाने से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है। दही पोहे में कैल्शियम, विटामिन, जिंक और मिनरल जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जिन बच्चों की हड्डियां कमजोर हैं उन्हें सप्ताह में 2 बार जरूर दही-पोहा खिलाना चाहिए।
4. वेट लॉस में मददगार
जो लोग वजन और मोटापा घटाना चाहते हैं दही और पोहा उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही-पोहा खाने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है। साथ ही इसमें फाइबर पाया जाता है। फाइबर युक्त खाना खाने से पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिसकी वजह से आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।
दही पोहा की रेसिपी - Dahi Poha Recipe
भाग्य आयुर्वेदा की डाइटिशियन पूजा सिंह की मानें तो दही पोहा बनाना बहुत ही आसान है। यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम समय में हेल्दी और टेस्टी नाश्ता करने की चाह रखते हैं। आइए जानते हैं दही-पोहा की रेसिपी।
इसे भी पढ़ेंः शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 चीजें
सामग्री की लिस्ट
- पोहा- 1 बड़ा कप
- सब्जियां- प्याज, टमाटर, मटर, सोयाबीन, ब्रोकली और जो आप चाहें
- दही -1 कप
- करी पत्ता- 2 से 4 पीस
- मूंगफली- 20 ग्राम
- हरी मिर्च- स्वादानुसार
- नमक- स्वादानुसार
- तेल - 2 चम्मच भुना हुआ
- जीरा- 1 छोटी चम्मच
- नींबू- स्वादानुसार
बनाने की विधि
- एक कप पोहा रात भर पानी में भिगो दें। अगर आपको ज्यादा हैवी पोहा नहीं चाहिए तो आप नाश्ते बनाने से 2 घंटे पहले भी पोहे को पानी में भिगो सकते हैं।
- इसके बाद अपनी मनपसंद सब्जियों को बारिक काट लें। सब्जियों को काटने के बाद फ्राई पैन में थोड़ा सा तेल डालकर सब्जियां पका लें।
- सब्जियां पकाने के बाद उसी फ्राई पैन में मूंगफली डालकर भून लें। आपको क्रीचपी होने तक मूंगफली को पकाना है। इसके बाद एक बड़ा बाउल लें और इसमें भीगे हुए पोहा डालें। भीगे हुए पोहे पर फ्राईड सब्जियां और मूंगफली डालें।
- जब सभी चीजें मिक्स हो जाए तो इसमें 1 कप पूरा दही डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद एक तड़का पैन में तेल को गर्म कर लें और इसमें राई व करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें और इसे दही-पोहा पर डालकर सर्व करें। आप रोजाना नाश्ते में इस नाश्ते को झटपट बना सकते हैं।
नोटः जिन लोगों को दही और पोहे से एलर्जी है वो इस रेसिपी का सेवन डाइटिशियन और एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।
Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version