Makar Sankranti Foods That Are Good For Health in Hindi: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बड़ा महत्व है। पूरे देश में अलग-अलग तरीकों से लोग इस पर्व को मनाते हैं। मकर संक्रांति के दिन लोगों के घर में अलग-अलग और स्वादिष्य भोजन तैयार किया जाता है, जो न सिर्फ स्वाद में बेहतर होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। मकर संक्रांति सर्दी के मौसम का त्योहार है, जिसके खाने भी इस मौसम के अनुसार ही चुने गए है। इस त्योहार में कुछ खास व्यंजनों को खाने की परंपरा है, जो सभी लोगों के घरों में जरूर बनाई जाती है। लेकिन, मकर संक्रांति के दिन क्या खाया जाता है, और इन फूड्स को खाने के क्या फायदे हैं, आइए डायटेटिक प्लेस की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह से जानते हैं?
मकर संक्रांति पर खाए जाने वाले फूड्स के फायदे
1. दही चूड़ा
मकर संक्रांति के दिन कई स्थानों पर दही चुड़ा खाना शुभ माना जाता है। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो दही चुड़ा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद (Are poha and curd good for health) होता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट हेल्थ और इम्यून सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करताे हैं। दही प्रोटीन का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जो मांसपेशियों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। चुड़ा, फाइबर से भरपूर होत है, जो पाचन को बढ़ावा देने और पेट भरने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति और लोहड़ी पर जरूर खाएं तिल-गुड़, जानें इससे सेहत को मिलने वाले फायदे
2. तिल के बीज
मकर संक्रांति के दिन अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके से तिल का सेवन किया जाता है। कहीं, तिल के लड्डू बनते हैं, तो कोई तिल की पत्ती बनाकर खाता है। तिल के लड्डू (sesame seeds benefits) स्वादिष्ट होने के साथ आपके सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और सूजन से बचाने में मदद करता है। तिल में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखता है और इन बीजों में पाए जाने वाला विटामिन ई आपके स्किन और बालों को हेल्दी रखते हैं।
3. गुड़
मकर संक्रांति के दिन गुड़ को डाइट में शामिल करने का भी कई जगह रिवाज है। कुछ लोग तिल के साथ गुड़ मिलाकर (benefits of jaggery) खाते हैं, तो कुछ दही गुड़ चुड़ा खाते हैं। गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके शरीर में रेड बल्ड सेल्स को बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, गुड़ में पौटेशियम भी होता है, जो आपके हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर को बेहतर रखने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर इस तरह बनाएं हेल्दी खिचड़ी, जानें खिचड़ी खाने के फायदे
4. खिचड़ी
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी छुना और खाना एक रिवाज है। भले ही आपको खिचड़ी पसंद हो या न हो, लेकिन इस दिन आपको खिचड़ी जरूर खानी (Why is khichdi good for you) पड़ती है। हालांकि, आपको खिचड़ी खाना पंसद न हो, लेकिन ये सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं होती है। खिचड़ी प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों को रिपेयर करने और उनमें होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। खिचड़ी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट, आपके शरीर को लगातार एनर्जी देने में मदद करते हैं।
निष्कर्ष
मकर संक्रांति पर खाएं जाने वाले ये ट्रेडिशनल फूड्स न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि आपके सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए, आप सिर्फ इस खास दिन इन फूड्स का सेवन न करें, बल्कि नियमित रूप से गुड़, तिल, दही चुड़ा और खिचड़ी को अपनी डाइट में शामिल करें।
Image Credit: Freepik