Expert

बवासीर होने पर जरूर पिएं छाछ, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Drink Buttermilk In Piles: बवासीर में छाछ पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बवासीर होने पर जरूर पिएं छाछ, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Drink Buttermilk In Piles: बवासीर एक खतरनाक बीमारी है, जिसके होने पर व्यक्ति को रोजमर्रा के कामकाज करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, बवासीर निचले गुदा और मलाशय में सूजी हुई नसों को कहते हैं। बहुत से लोगों को बवासीर होता है। लेकिन, इसके लक्षण हमेशा एक जैसे नहीं होते हैं। हालांकि, बवासीर या पाइल्स से बचने के लिए विशेषज्ञ हमेशा फाइबर युक्त डाइट और हेल्दी जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हैं। पाइल्स से छुटाकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में छाछ भी शामिल कर सकते हैं। वैसे भी गर्मी के दिनों में छाछ का अपना विशेष महत्व है। अगर आप पाइल्स के मरीज हैं, तो छाछ को निश्चित तौर पर अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इस संबंध में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं, बवासीर में छाछ के फायदों के बारे में।

Benefits Of Drink Buttermilk In Piles

पाचन तंत्र बेहतर होता है (Good For Digestive System)

पाइल्स में छाछ पीने से पाचन तंत्र को बहुत फायदा होता है। असल में, छाछ में सूदिंग और कूलिंग इफेक्ट होता है, जिससे पाचन तंत्र भी कूल रहता है। बवासीर से पीड़ित व्यक्ति के लिए यह बहुत उपयोगी है, क्योंकि इसका सेवन करने से सूजन और जलन में कमी आती है और अन्य परेशानियों से उबरने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बवासीर क्यों होता है? जानें कैसे होती है इस बीमारी की शुरुआत

पानी की मात्रा ज्यादा होती है (Keeps You Hydrated)

पाइल्स में छाछ पीन से शरीर में पानी की कमी की आपूर्ति हो जाती है। आपको बता दें कि किसी व्यक्ति को पाइल्स है और उसके शरीर में पानी की कमी है, तो इससे उसका मल सख्त और कठोर हो सकता है, जिजसे मल त्यागने के दौरान बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं, यह प्रक्रिया काफी दर्दनाक भी हो जाती है। ऐसे में, अगर आप अपने शरीर में पानी का स्तर बैलेंस रखेंगे, तो शरीर हाइड्रेट रहेगा, मल नर्म होगा और कब्ज की समस्या में कमी आएगी। आपकी पानी की की कमी की आपूर्ति के लिए छाछ का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बवासीर की समस्या में बहुत असरकारी हैं ये 5 घरेलू उपचार, मिलेगा जल्द आराम

पाचन में सहायक (Aids In Digestion)

पाइल्स में छाछ पीने का एक फायदा यह भी होता है कि इससे भोजन पचने में मदद मिलती है। दरअसल, छाछ में लैक्टिक एसिड होता है, जो भोजन को ब्रेक करके पोषक तत्वों के अवशोषण (absorbtion) को बढ़ावा देकर पाचन में सहायता करता है। ध्यान रखें, कब्ज से छुटकारा पाने के लिए पाचन सही होना जरूरी है। अगर पाचन सही न हो, तो इससे बवासीर ट्रिगर होता है और समस्या बढ़ जाती है। छाछ की मदद से कब्ज में सहायता मिलती है और बवासीर से राहत मिलने में मदद मिलती है।

आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है (Improves Gut Health)

पाइल्स में छाछ पीने के कई फायदे हो सकते हैं, क्योंकि छाछ प्रोबायोटिक्स होता है। यह लाभकारी बैक्टीरिया है, जो कि आंत को हेल्दी रखने के लिए जाना जाता है। असील में, यह एक तरह के सूक्ष्मजीव होते हैं, जो पाचन तंत्र में बैक्टीरिया के स्वस्थ संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं और मल त्यागने में मदद करते हैं। यही नहीं, प्रोबायोटिक्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जो संक्रमण से रिकवरी करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

फैट कम होता है (Reduce Fat)

पाइल्स से राहत के लिए छाछ को पीना काफी फायदेमंद होता है। इसकी एक वजह यह भी है कि अन्य सभी डेयरी प्रोडक्ट की तुलना में छाछ में वसा यानी फैट कम होती है। इसलिए, जो लोग अपने वजन को मैनेज करना चाहते हैं, वे इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, मल त्यागने के दौरान जो स्ट्रेस उत्पन्न होता है, उसमें कमी करने में भी यह मदद करता है। आपको यह बताते चलें कि मोटापे के कारण बवासीर की स्थिति बिगड़ सकती है और लक्षण गंभीर हो सकते हैं।

कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि बवासीर से पीड़ित लोग छाछ को अपने संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बना सकते हैं। लेकिन, आपको यह ध्यान रखना जरूरी है कि अगर आपको कोई अन्य समस्या भी हो, तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।

 image credit: freepik

Read Next

डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फल, पाचन-तंत्र को बनाते हैं मजबूत

Disclaimer