इस तरह धनिया और मिश्री खाने से सेहत को मिलेंग कई फायदे, खांसी और मुंह की दुर्गंध से भी मिलेगा छुटकारा

सूखा धनिया और मिश्री का सेवन एक साथ करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। अगर निरोग रहना है तो डायट में इन्हें जरूर शामिल करना चाहिए
  • SHARE
  • FOLLOW
इस तरह धनिया और मिश्री खाने से सेहत को मिलेंग कई फायदे, खांसी और मुंह की दुर्गंध से भी मिलेगा छुटकारा


सब्जी में जब हरे धनिए की पत्ती डाली जाए या सूखे धनिए का छौंक लगाया जाए, दोनों ही सब्जी के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं। भारत में लगभग हर घर में धनिया इस्तेमाल किया जाता है। इसकी हरी पत्तियां और सूखा धनिया दोनों ही खाने में इस्तेमाल किया जाता है। धनिए में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिए के बीज में मिश्री मिलाकर खाने पर कई बीमारियों से बचा सकता है। तो वहीं, निखरती त्वचा और निरोगी शरीर भी पाया जा सकता है। आज यहां हम धनिए के बीज और मिश्री को साथ खाने से क्या फायदे होते हैं, यह जानेंगे।

1.खांसी में मददगार है मिश्री और धनिया

कई बार लोगों को पुरानी खांसी हो जाती है जो जल्दी ठीक नहीं होती है। तो वहीं कुछ बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी आदि ऐसी परेशानियां हैं जो दवाओं से भी जल्दी ठीक नहीं होती हैं। कई मामलों में देखा गया है कि जब खांसी लंबे समय तक ठीक नहीं होती तो वह अस्थमा या टीबी का रूप ले लेती है। लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि धनिए के बीज और मिश्री के दाने साथ खाने से पुरानी से पुरानी खांसी से निपटा जा सकता है। इसमें आपको करना ये है कि आप धनिया और मिश्री को अच्छे से पीस लें। फिर इसे चावल के पानी के साथ रोजाना पिएं। इससे आपको खांसी में आराम मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे कि कुछ घरेलू उपाय फौरी तौर पर इस्तेमाल के लिए होते हैं अगर आपको दो हफ्ते से ज्यादा खांसी हो गई है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

inside2_badboo

इसे भी पढ़ेंब्‍लड शुगर और कोलेस्‍ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए रोजाना खाएं हरा धनिया, जानें इसके अन्‍य लाभ

2.मुंह की दुर्गंध मिटाए

धनिया और मिश्री का मिश्रण मुंह की दुर्गंध मिटाने में सबसे ज्यादा कारगर है। बहुत बार लोग मिश्री और सौंफ का सेवन खाना खाने के बाद भी करते हैं ताकि मुंह से बाद में दुर्गंध न आए। धनिया और मिश्री का मिश्रण सबसे अच्छे माउथफ्रेशनर की तरह काम करता है। आप खाना खाने के बाद धनिया और मिश्री की एक फंकी लगा लें। इससे लहसुन, प्याज की भी दुर्गंध आपके मुहं से चली जाएगी।

3.पाचन रहे दुरुस्त

मिश्री के साथ धनिए का सेवन करने से खाना ठीक से पचता है। इसलिए आप चाहें तो रोजाना एक फंकी धनिए के बीज और मिश्री की लगा सकते हैं। जब पेट ठीक रहेगा तो आप कई बीमारियों से बच पाएंगे।

4. बढ़ेगी एनर्जी

मिश्री और धनिया के सेवन से शरीर में एनर्जी आती है। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि किसी भी चीज की अधिकता नुकसनादायक होती है। इसलिए आप जो भी खा रहे हैं उसे नियंत्रित रूप से लें।

inside3_pet

5.अच्छी नींद दिलाए

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल में लोगों के सबकुच है सिवाय सुकुन के। दिनभर तो वे ऑफिस और उसके असानमेंट्स तो डेडलाइन में पिसे रहते हैं तो वहीं रात में अगले दिन की तैयारी में मानसिक जद्दोजहद होती है। यही वजह है कि वे रात की नींद खो देते हैं। नींद पूरी न होने पर उन्हें कई गंभीर बीमारियां होती हैं और साथ ही उनके काम करने की क्षमता पर भी असर पड़ता है। नींद लाने के लिए धनिया और मिश्री बहुत कारगर है। आपको बस धनिया और मिश्री पीसकर पानी के साथ खाने हैं। ऐसा करने से आपको नींद आएगी और जब नींद पूरी होगी तब आप दिमागी तौर पर तरोताजा महसूस करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Summer Special: सुबह खाली पेट पिएं मिश्री का पानी, हाथ-पैरों में जलन जैसी कई परेशानियों का है रामबाण इलाज

6.चेहरे को मिलेगा ग्लो

बसंत के मौसम के बाद गर्मी का मौसम आ  रहा है। इस मौसम में आप बाहर निकलेंगे तो चेहरे की सारी चमक गायब हो जाएगी। तो वहीं, आप इस बात का भी ख्याल रखेंगे चेहरे की चमक चली न जाए, तो उसके लिए जो भी उपाय होंगे वो आप करेंगे। लेकिन यहां आपको एक आसान सा नुस्खा बताया जा रहा है जिसका आप अपने घर में इस्तेमाल कर सकते हैं। धनिए में इंफेक्शन को खत्म करने का गुण होत है तो वहीं इसे मिश्री के साथ खाने पर चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसमें आप धनिए को मिसकर उसमें मिश्री मिला लें और फिर इसका सेवन करें।

धनिया के बीज और मिश्री का सेवन नियंत्रित रूप से किया जाए तो यह चेहरे से लेकर पीरियड्स की समस्या तक में मददगार साबित होता है। धनिया और मिश्री दोनों ही प्राकृतिक चिकित्सा का हिस्सा हैं। इन्हें सीधे खाने में इस्तेमाल करने के अलावा बीमारियों से बचने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। पर ध्यान रहे कि अगर आपको इसके सेवन से किसी तरह की दिक्कत हो रही है तो डॉक्टर से मिलें। यह सभी घरेलू उपाय फौरी राहत के लिए होते हैं। ये परमानेंट इलाज नहीं हैं।

Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi

Read Next

किडनी की बीमारी में किन चीजों का परहेज है जरूरी? जानें किडनी रोगियों को नुकसान पहुंचाने वाले 10 आहार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version