Belly Fat Exercises for Men in Hindi: महिला हो या पुरुष, आजकल हर कोई अपने बेली फैट से परेशान हैं। अनहेल्दी डाइट, इनएक्टिव लाइफस्टाइल, अनहेल्दी हैबिट्स, तनाव और पूरी नींद न लेना बेली फैट के मुख्य कारण माने जाते हैं। बेली फैट कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। साथ ही यह हमारी पर्सनैलिटी को भी पूरी तरह से बिगाड़ देता है। पुरुषों में तो बेली फैट के कारण शर्ट के बटन लगाने में भी दिक्कत आती है। ऐसे में लोग अपना बेली फैट घटाने के लिए जिम में पसीना बहाते हैं, खाना-पीना कम कर देते हैं। लेकिन अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज करके बेली फैट को बर्न कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, पुरुष अपने बेली फैट को कैसे कम कर सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं पुरुष बेली फैट घटाने के लिए घर पर कौन-कौन सी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
1. हाई नी (High Knee Exercise for Belly Fat in Hindi)
पुरुष अपना बेली फैट घटाने के लिए हाई नी एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। हाई नी एक्सरसाइज घुटने के ऊपरी फैट को बर्न करने में मदद करता है। साथ ही पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। इसके लिए आप सबसे पहले एक जगह पर सीधे खड़े हो जाएं। फिर बाएं घुटने को मोड़कर अपनी छाती पर लगाएं, फिर इसे नीचे ले जाएं और दाएं पैर के घुटने को छाती पर लगाएं। इस एक्सरसाइज को आप 5-10 मिनट तक लगातार कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
2. प्लैंक (Plank Exercise for Belly Fat in Hindi)
प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो शरीर की सभी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। प्लैंक कोर पर काम करते हैं, पेट की मसल्स और रीढ़ को मजबूत बनाने में भी सहायता करते हैं। प्लैंक एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अपनी कोहनियों को कंधे के नीचे रखें। पूरे शरीर को सीधे ऊपर की तरफ उठाएं। इस दौरान अपनी कमर और कूल्हों को ज्यादा ऊपर या नीचे न रखें। इसके बाद अपने पेट को सिकोड़ें, इस स्थिति में कुछ देर रुकें। फिर जमीन को छुए बिना अपने घुटने मोड़ लें। अब जल्दी से अपने पैरों को सीधा कर लें। इस प्रक्रिया को आप 5-7 बार दोहरा सकते हैं। रोजाना 10 मिनट इस एक्सरासइज को करके आपको अपना बेली फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें - फिट रहने के लिए 45 साल से ऊपर की महिलाएं रोज करें ये 4 एक्सरसाइज
3. टो टचिंग एक्सरसाइज (Toe Touch Exercise for Belly Fat)
टो टचिंग एक्सरसाइज में आपको अपने पैर के अंगूठे को छूना होता है। यह एक्सरसाइज आपके शरीर के निचले हिस्से में लचीलापन लाने में मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने दोनों पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं, इस दौरान पैर 90 डिग्री में होने चाहिए। अब अपनी कमर और हाथों को उठाते हुए, पैरों की उंगुलियों को छूने की कोशिश करें। यह एक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है, इससे आपका बेली फैट बर्न होगा। साथ ही पैरों के ऐंठन और दर्द में भी आराम मिलेगा।
4. स्क्वाट्स जंप (Jumping Squats Reduce Belly Fat)
पुरुषों का बेली फैट घटाने के लिए स्क्वाट्स जंप भी असरदार हो सकता है। यह एक काफी अच्छा वर्कआउट है, जो वेट लॉस में मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक जगह पर खड़े हो जाएं। अपने घुटनों को मोड लें और दोनों हाथों को सामने की तरफ इंटरलॉक कर लें। इसके बाद इसी पोजिशन में रहें और जंप लगाएं। आप इस एक्सरसाइज को लगातार 10 मिनट तक कर सकते हैं। इससे फैट को आसानी से बर्न करने में मदद मिलती है। आपका वजन भी कम हो सकता है।
5. जंपिंग जैक (Jumping Jacks for Belly Fat)
जंपिंग जैक बेली फैट बर्न करने के लिए एक काफी अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। इसके लिए आप सबसे पहले खड़े हो जाएं। अब अपने पैरों को चौड़ा कर लें। अपने दोनों हाथों को शरीर के साथ रखें। इसके बाद बाएं पैर को ऊपर उठाएं, दाएं पैर को नीचे रखें। इसके बाद दाएं पैर को उठाएं और बाएं पैर को नीचे रखें। इस तरह से आप इस एक्सरासइज को 10 मिनट तक लगातार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - रोज सुबह घर पर करें ये 3 एक्सरसाइज, रहेंगे फिट और हेल्दी
इन एक्सरसाइज को रेगुलर करके आप अपने बेली फैट बर्न कर सकते हैं। साथ ही आपकी मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। लेकिन शुरुआत में इन एक्सरसाइज को करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।