पुरुषों को छाती को बेहतर शेप देने और मजबूत बनाने का शौक होता है, जिसके लिए अक्सर लोग जिम में घंटों कसरत करते रहते हैं। लेकिन ये उन लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है जब कोई छाती के लिए अपने लक्ष्य को तय करने के साथ शुरुआत करते हैं। छाती के लिए वर्कआउट हो या फिर किसी दूसरे लक्ष्य के साथ वर्कआउट हो तो ये शुरुआती लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे ही छाती को मजबूत बनाने और बेहतर शेप देने के लिए हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कैसे शुरुआती लोग अपनी छाती के लिए कसरत कर सकते हैं और अपनी छाती को मजबूत बना सकते हैं।
बारबेल बेंच प्रेस (Barbell Bench Press)
बारबेल बेंच प्रेस आपकी छाती को मजबूत बनाने के साथ बीच के हिस्स पर काम करती है, जो शुरुआती लोगों के लिए बहुत आसान तरीका है चेस्ट एक्सरसाइज को शुरू करने का। इसमें छाती की मांसपेशियां भी अच्छी तरह से खुलती हैं। इसको आसानी से करने के लिए आप एक बेंच पर सीधे लेट जाएं और अपने अनुसार डंबल उठाएं। इसे आप आप अपनी छाती की बिलकुल सीध में ऊपर की ओर उठाना शुरू करें। जब आपके हाथ पूरे सीधे हो जाएं तो आप वापस डंबल को अपनी छाती पर लेकर आएं। ध्यान रहे शुरुआती दौर में आप इसे करने में विफल हो सकते हैं इसलिए आप किसी के साथ इस एक्सरसाइज की शुरुआत कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कंधों की मजबती के लिए पुरुष जरूर अपनाएं ये 20 मिनट का वर्कआउट प्लान, जानें क्या है तरीका
डम्बल फ्लाई (Dumbbell Flyes)
डंबल फ्लाई आप शुरुआती दौर में कम वजन के साथ आसानी से कर सकते हैं, ये आपकी छाती की मांसपेशियों को अच्छी तरह से खोलने और लचीला बनाने के साथ मजबूती देने का काम करता है। इसको करने के लिए आप एक बेंच पर सीधे लेट जाएं, अब आप अपने दोनों हाथों में सीमित वजन वाले डंबल को पकड़ लें। इसके बाद आप अपने दोनों हाथों को छाती के बगल में रखें और फिर ऊपर छाती की सीध में लेकर आएं और फिर वापस पहले वाली स्थिति में आ जाएं। इस एक्सरसाइज को आप शुरुआती स्थिति में करीब 5 बार कर सकते हैं।
पुशअप्स (Pushups)
खुद को आसानी से फिट रखने के लिए पुशअप्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज और तरीका है, जिसे कोई भी अपना सकता है। पुशअप्स काफी सरल तरीके से किए जाते है लेकिन ये आपकी छाती के लिए बहुत प्रभावी है। पुशअप्स आपकी छाती को मजबूत बनाने के साथ आपकी कंधों और ट्राइसेप्स पर भी काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें: जानें 60 से ज्यादा उम्र वालों के लिए कौन सी स्ट्रचिंग एक्सरसाइज है सही और क्या है करने का तरीका
केबल चेस्ट प्रेस (Cable Chest Press)
केबल चेस्ट प्रेस में आपको एक केबल के साथ एक्सरसाइज करनी होती है, जो आपकी छाती, ट्राइसेप्स और कंधों को मजबूत करने का काम करती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपकी जिम में केबल मशीन होगी, जिसकी मदद से आप इसे कर सकते हैं। इसको करने के लिए आप मशीन के सामने सीधे खड़े हो जाएं और केबल के दोनों छोर को पकड़ें। ध्यान रहे केबल को पकड़ते हुए आपके दोनों हाथ बिलकुल सीधे होने चाहिए। इसके बाद आप अपनी ओर दोनों केबल को खींचने की कोशिश करें, आप इसे जब तक खींचे जब तक ये आपकी छाती के पास न आ जाएं। कुछ सेकेंड यहां रुकने के बाद आप वापस धीरे-धीरे केबल को छोड़ना शुरू करें। इस प्रक्रिया को आप शुरुआती दौर में 5 से 10 बार कर सकते हैं।
Read More Articles on Exercise and Fitness in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version