Beetroot Tea Benefits: चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दियों में अधिकतर लोग चुकंदर का सेवन करना पसंद करते हैं। कोई लोग चुकंदर का जूस पीते हैं, तो कुछ लोग चुकंदर का सलाद खाना पसंद करते हैं। वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी की चुकंदर की चाय भी बनाई जा सकती है। जी हां, चुकंदर की चाय न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि पौष्टिक भी होती है। चुकंदर की चाय को समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
चुकंदर की चाय पीने के फायदे- Beetroot Tea Benefits in Hindi
1. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
अगर आप रोजाना चुकंदर की चाय पिएंगे, तो इससे आपके हार्ट हेल्थ में काफी सुधार देखने को मिल सकता है। चुकंदर की चाय पीने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। साथ ही शरीर में रक्त का प्रवाह भी सही रहता है। चुकंदर की चाय पीने से हृदय रोग और स्ट्रोक होने का जोखिम कम हो सकता है। इसलिए आपको चुकंदर की चाय को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
2. एनीमिया की समस्या में फायदेमंद
एनीमिया में शरीर में खून की कमी होने लगती है। इसकी वजह से थकान, आलस और कमजोरी महसूस होने लगती है। लेकिन अगर आप चुकंदर की चाय का सेवन करेंगे, तो आप एनीमिया के लक्षणों को हरा सकते हैं। चुकंदर में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन और खून के स्तर को बढ़ाता है। इससे एनीमिया की समस्या में काफी सुधार हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- चुकंदर गर्म होता है या ठंडा? जानें चुकंदर कब नहीं खाना चाहिए?
3. स्किन के लिए लाभकारी
चुकंदर की चाय स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। रोजाना चुकंदर की चाय पीने से स्किन में निखार आता है, साथ ही स्किन की रंगत में भी सुधार होता है। इसलिए आपको अपनी स्किन के दाग-धब्बों और मुहांसों को मिटाने के लिए चुकंदर की चाय जरूर पीनी चाहिए।
4. स्ट्रेस लेवल कम करे
अगर आपको स्ट्रेस रहता है, तो भी आपके लिए चुकंदर की चाय पीना लाभकारी हो सकता है। चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। संक्रमण आदि से भी बचाव होता है।
5. लिवर को डिटॉक्स करे
स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर लिवर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अकसर लोग दवाइयां का सहारा लेते हैं। आप चाहें तो लिवर को डिटॉक्स करने के लिए चुकंदर की चाय भी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है चुकंदर, जानें इसे खाने से मिलने वाले फायदे
चुकंदर की चाय बनाने का तरीका- Beetroot Tea Recipe in Hindi
चुकंदर की चाय को आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आप पानी में चायपत्ती, इलायची पाउडर, दालचीनी, अदरक और चुकंदर का पाउडर मिला लें। इब इसमें दूध डालें और उबाल लें। आप इसमें चीनी भी मिला सकते हैं। इससे आपकी चाय को गुलाबी रंग मिलेगा। आप चाहें तो बिना दूध और चीनी के भी इस चाय को बना सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version