लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है चुकंदर, जानें इसे खाने से मिलने वाले फायदे

Is Beetroot Good for Liver: चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है चुकंदर, जानें इसे खाने से मिलने वाले फायदे


Liver ke Liye Chukandar Khane ke Fayde : इन दिनों अनियमित खानपान, जंक फूड का सेवन करने की वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। इन्हीं स्वास्थ्य समस्याओं में है लिवर की प्रॉब्लम। खानपान में कमी के कारण आजकल लोगों को लिवर डिसीज, हेपेटाइटिस, हेमोक्रोमैटोसिस और प्राइमरी पित्त सिरोसिस जैसी समस्याएं हो रही हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए लोग कई तरह की दवाएं, इंजेक्शन और भी कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना सिर्फ एक चुकंदर का सेवन करके आप न सिर्फ खुद को लिवर संबंधी बीमारियों से बचा सकते हैं बल्कि सेहत को भी बहुत फायदे पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं लिवर के लिए चुकंदर के फायदों के बारे में।

लिवर के लिए चुकंदर के फायदे

चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में  फास्फोरस, पोटैसियम और आयरन पाया जाता है। चुकंदर के ये सभी पोषक तत्व न सिर्फ शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं बल्कि लिवर को भी ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करते हैं। प्रतिदिन एक निश्चित मात्रा में चुकंदर का जूस या चुकंदर का चुकंदर का सलाद खाने से लिवर को क्लीन करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को फैटी लिवर की प्रॉब्लम होती है अगर वो चुकंदर का सेवन करें तो लिवर से फैट उतरने लगता है।

इसे भी पढ़ेंः लेट शिफ्ट में काम करने से बढ़ गया था वजन, आलोक कुमार ने इस तरह घटाया 12 Kg वेट

चुकंदर खाने के 5 फायदे - Beetroot Benefits In Hindi

1. ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित

चुकंदर में नाइट्रेट्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है। नाइट्रेटस शरीर के बढ़े हुए ब्लड प्रेशर की समस्या को कम किया जा सकता है। जिन लोगों को हमेशा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें रोजाना कम से कम 100 ग्राम चुकंदर खाना चाहिए।

2. खून की कमी को करता है दूर

चुकंदर में आयरन, पोटैशियम, फॉस्फोरस और सोडियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। नियमित तौर पर चुकंदर का सेवन किया जाए तो ये शरीर में हिमोग्लोबीन बढ़ता है। शरीर में हिमोग्लोबीन ठीक होने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में बच्चों को पिलाएं पचरंगा सूप, सेहत को मिलेंगे ये 4 फायदे

3. शुगर लेवल को करता है नियंत्रित

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें भी चुकंदर का सेवन करना चाहिए। यह एक ग्लाइसेमिक इंडेक्स वेजिटेबल है, जो खून में धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है। इससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है।

4. कैंसर से करता है बचाव

चुकंदर में बिटिन नामक तत्व होता है, जो कैंसर और ट्यूमर नहीं बनने देता है। साथ ही रोगों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास करता है। इस जूस को पीने से शरीर की स्टैमिना भी बढ़ती है।

5. कोलेस्ट्रॉल लेवल को करता है नियंत्रित

यह जूस एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्‍टेरॉल) का ऑक्सीकरण कम करता है, जिसकी वजह से यह धमनियों में नहीं जमता है। इससे दिल के दौरे और अन्य समस्याओं का खतरा बहुत कम हो जाता है।

Pic Credits: Freepik.com 

 

 

 

 

 

 

 

Read Next

Mirgi Attack: मिर्गी का दौरा क्यों आता है? डॉक्टर से समझें इस बीमारी के कारण और इलाज

Disclaimer

TAGS