बहेड़ा चूर्ण: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन ठीक रखने तक जानें इसके फायदे

बहेड़ा आयु्र्वेद की एक महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी है, जिसके चूर्ण का सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं और सेहतमंद जीवन जीने में मदद मिल सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बहेड़ा चूर्ण: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन ठीक रखने तक जानें इसके फायदे


बहेड़ा (Terminalia bellirica) एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जो कई समस्याओं में काम आती है। इसका नाम अगर आपने नहीं भी सुना हो, तो त्रिफला का नाम जरूर सुना होगा। त्रिफला तीन फलों के चूर्ण के कॉम्बिनेशन से बनता है- आंवला, हरड़ और बहेड़ा। बहेड़ा का पेड़ लंबा और बड़ा होता है और इसकी फलियों को सुखाकर आयुर्वेदिक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका चूर्ण कई तरह की बीमारियों में काम आता है और शरीर को संपूर्ण स्वास्थ्य देने में मदद करता है। आइए जानते हैं बहेड़ा चूर्ण के फायदे।

1. पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

कमजोर पाचन कई बीमारियों की जड़ बनता है। बहेड़ा चूर्ण का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पाचन अग्नि को संतुलित करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। कब्ज, गैस, पेट फूलने और अपच जैसी दिक्कतों में इसका सेवन लाभकारी माना जाता है।

2. इम्यूनिटी बढ़ाए

आजकल बदलते मौसम, प्रदूषण, गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से इम्यूनिटी कमजोर होना आम समस्या है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग बहुत जल्दी बीमार पड़ते हैं। बहेड़ा चूर्ण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से शरीर संक्रमण से लड़ने में सक्षम बनता है और बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए मौसम बदलने पर इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: बहेड़ा स्वास्थ्य के लिए क्यों है फायदेमंद? जानें इसके 8 औषधीय गुण और प्रयोग का तरीका

3. खांसी और गले की खराश में फायदेमंद

बहेड़ा चूर्ण को पारंपरिक रूप से खांसी, गले की खराश और दमा जैसी बीमारियों में दिया जाता रहा है। यह कफ को कम करता है और श्वसन तंत्र को साफ रखने में मदद करता है। यही वजह है कि इसे कफ नाशक औषधि भी कहा जाता है। 

4. आंखों के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद में बहेड़ा चूर्ण को आंखों के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। इसके सेवन से आंखें स्वस्थ रहती हैं और आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसका सेवन अगर एक्सपर्ट की सलाह से किया जाए, तो बुढ़ापे में होने वाली नजर की समस्या से बचा जा सकता है।

5. बालों का झड़ना रोके

बहेड़ा के फल को बालों के लिए भी उपयोगी माना जाता है। यह बाल झड़ने की समस्या को कम करता है और समय से पहले सफेद होने से बचाता है। ये बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और स्वस्थ रखता है। आयुर्वेदिक तेल और हेयर पैक में बहेड़ा का इस्तेमाल आमतौर पर किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: मुंह के छालों के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक नुस्खा है बहेड़ा, जानें इसके उपयोग का सही तरीका 

6. बुढ़ापे की प्रक्रिया को धीमा करे

बहेड़ा चूर्ण को रसायन औषधि भी माना जाता है। इसका नियमित सेवन शरीर की कोशिकाओं को मजबूत करता है और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसके सेवन से उम्र बढ़ने के लक्षण धीरे-धीरे दिखते हैं और शरीर लंबे समय तक जवान बना रहता है।

कुल मिलाकर बहेड़ा का उपयोग आपके लिए कई समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है और एक स्वस्थ जिंदगी जीने में मदद कर सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि आयुर्वेदिक औषधियां तभी असर दिखाती हैं जब ये शुद्ध और सही विधि से बनाई गई हों। Patanjali Ayurveda आयुर्वेदिक औषधियों के लिए एक विश्वसनीय ब्रांड है, जो अपनी सभी दवाओं को पारंपरिक तरीके से बनाते हैं। बहेड़ा चूर्ण भी आपको पतंजलि आयुर्वेद के स्टोर्स और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर आसानी से मिल जाएगा। बस ध्यान रखें कि इसका उपयोग करने से पहले आप किसी आयुर्वेद एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।


Read Next

ठंड बढ़ने पर जोड़ों का दर्द सताता है? इन 5 आयुर्वेद‍िक उपायों से पाएं जल्‍द राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 07, 2025 17:47 IST

    Published By : Anurag Gupta

TAGS