राजस्थान में हाथ और पैरों में 26 उंगलियों वाली बच्ची ने लिया जन्म, डॉक्टर भी रह गए हैरान

राजस्थान के डीग जिले में एक महिला ने ऐसी बच्ची को जन्म दिया है, जिसके हाथ और पैरों में 26 उंगलियां हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
राजस्थान में हाथ और पैरों में 26 उंगलियों वाली बच्ची ने लिया जन्म, डॉक्टर भी रह गए हैरान


Rare Baby Birth:  राजस्थान के डीग जिले में एक महिला ने ऐसी बच्ची को जन्म दिया है, जिसके हाथ और पैरों में 26 उंगलियां हैं। आपको बता दें कि नवजात बच्ची के हाथों में 14 उंगलियां हैं। वहीं, पैरों में 12 उंगलिया हैं। बच्ची की उंगलियों को देखते हुए परिजनों ने उसे देवी का अवतार मान लिया। अभी परिवार के लोग बेटी के जन्म की खुशियां मना रहे हैं। 

हाथ में 14 और पैरों में 12 उंगलियां

हाथों पर पैरों पर इतनी उंगलियां होना सामान्य नहीं है। नवजात बच्ची के हाथों पर 7-7 और पैरों पर 6-6 उंगलियां हैं। बच्ची के पैदा होते ही डॉक्टर भी आश्चर्यचकित हो गए थे। डॉक्टरों का कहना है कि यह एक बहुत रेयर या दुर्लभ मामला है। इससे बच्चे की कोई नुकसान नहीं होगा। परिवार बच्ची को धौलागढ़ देवी का अवतार मान रहे हैं और बेहद खुश हैं। कई लोग तो बच्ची की पूजा भी करने लगे हैं।

आपको बता दें कि मामला राजस्थान के डीग जिले के कामां कस्बे का है। जहां गोपाल भट्टाचार्य की 25 वर्षीय पत्नी 8 महीने की गर्भवती थी। वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई थी। जहां उन्हें लेबर पेन शुरू हो गया और उन्होंने बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही बच्ची ने जन्म लिया, उसकी 26 उंगलियां देखकर डॉक्टर ही हैरान हो गए।

इसे भी पढ़ें- जन्म के पहले साल शिशु को अक्सर होती हैं 5 समस्याएं, डॉक्टर से जानें कैसे करें बचाव

क्या कहते हैं डॉक्टर

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामले कम ही देखने को मिलते हैं। 26 उंगली होने से बच्चे को किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। हाथ और पैरों पर अधिक उंगलियां होना एक रेयर कंडीशन है। ऐसा जेनेटिक डिसऑर्डर की वजह से हो सकाता है। हालांकि, मां और बच्ची दोनों ही एकदम स्वस्थ हैं।

जेनेटिक डिसऑर्डर क्या होता है?

जेनेटिक डिसऑर्डर वह होता है, जिसमें बीमारियां माता-पिता से जीन के जरिए शिशु में आती हैं। इसे आनुवंशिक विकार के रूप में भी जाना जाता है। जब एक जीन में बदलाव होता है, जो भी जन्म दोष बन सकता है। भरतपुर में जन्मी बच्ची की 26 उंगलियों को भी जेनेटिक डिसऑर्डर ही माना जा रहा है, जो नुकसानदायक नहीं होता है।

Read Next

एक्सरसाइज करके अल्जाइमर से हो सकता है बचाव, जानें क्या कहती है नई स्टडी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version