बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए फॉलो करें ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स, हमेशा दिखेंगे जवां

Ayurvedic Tips For Premature Aging: बढ़ती उम्र के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए इन टिप्स की मदद लें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए फॉलो करें ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स, हमेशा दिखेंगे जवां

Ayurvedic Tips For Premature Aging: आज के समय में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। कोई भी समय से पहले बूढ़ा नहीं होना चाहता। उम्र का सबसे पहले असर स्किन पर ही पड़ता है। लेकिन कई बार रोजमर्रो की गलतियों से भी स्किन पर फाइन लाइन्स होने के साथ रिंकल्स भी नजर आने लगते है। ऐसा होने पर स्किन काफी बूढी नजर आती है। कई बार ये समस्या प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी शुरू हो जाती है। बहुत से लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स लगाने शुरू कर देते है लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ इनका रिजल्ट भी मन मुताबिक नहीं मिलता है। ऐसे में प्रीमेच्योर एजिंग की समस्या को दूर करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक टिप्स की मदद ली जा सकती है। ये टिप्स अंदरूनी तौर पर स्किन का ख्याल रखने के साथ स्किन को चमकदार भी बनाएंगे। आइए जानते हैं बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स के बारे में। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से। 

हाइड्रेट रहे

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आवश्यक होता है। कम पानी पीने से शरीर को नुकसान होने के साथ चेहरे पर रिंकल्स होने कम समय में ही नजर आने लगते है। कम पानी पीने से चेहरे की चमक कम होती है और चेहरा बुझा हुआ सा नजर आता है। सही मात्रा में पानी पीने से स्किन में इलास्टिसिटी भी बनी रहती है।

हल्दी

हल्दी स्किन की कई समस्याओं को दूर करती है। इसमें मौजूद करक्यूमिन तत्व झुर्रियों को कम करने के साथ टैनिंग को भी कम करता है। हल्दी चेहरे पर निखार लाता है औओर स्किन पर हो रहे पिंपल्स और दाग-धब्बों को आसानी से दूर करता है। ये रंगत को सुधारने में भी मदद करता है।

aging

चंदन

चंदन की मदद से भी बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है। चंदन स्किन को निखारने के साथ झुर्रियां और फाइन लाइन्स को आसानी से कम करता है। चंदन का पेस्ट चेहरे पर सूजन की समस्या को भी कम करने के साथ टैनिंग से भी त्वचा का बचाव करता है।

इसे भी पढ़ें- रोज पिएं इलायची वाली चाय, सेहत को मिलेंगे ये 5 गजब फायदे

नीम

नीम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने और लगाने से स्किन की कई समस्याएं दूर होती है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण स्किन पर से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है और पिंपल्स आदि को भी दूर करता है।

एलोवेरा

स्किन के लिए किसी औषधी से कम नहीं होता है एलोवेरा। इसके इस्तेमाल से स्किन से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है और स्किन भी चमकादर बनती है। एलोवेरा में मौजूद गुण इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन की कई समस्याओं को दूर करते है। एलोवेरा जेल से चेहरे की मसाज करने स्किन की झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होते है।

बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए इन आयुर्वेदिक टिप्स की मदद ली जा सकती है। हालांकि, इनको टिप्स को फॉलो करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

कटि बस्ती थेरेपी क्या है? जानें इसकी विधि, फायदे, सावधानियां और नुकसान

Disclaimer