Expert

डाइजेशन हेल्दी रखने में मदद करेंगे ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Tips For Healthy Digestion: पाचन को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो करने से बहुत फायदा मिलेगा, एक्सपर्ट से जानें 5 टिप्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
डाइजेशन हेल्दी रखने में मदद करेंगे ये 5 आयुर्वेदिक उपाय


Ayurvedic Tips For Healthy Digestion: बहुत से लोगों के साथ अक्सर एक समस्या देखने को मिलती है, कि वे खाते तो बहुत कुछ हैं, लेकिन उनके शरीर में कुछ नहीं लगता है। साथ ही अगर वे थोड़ा ज्यादा खा लेते हैं, तो उनका पेट खराब हो जाता है। जिससे पेट में गैस, कब्ज, ब्लोटिंग, आंत में सूजन, उल्टी और लूज मोशन आदि जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार सवलिया के अनुसार इसका एक बड़ा कारण आपका पाचन खराब या स्वस्थ न होना है। 

जब आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है, तो इससे भोजन ठीक से पच नहीं पाता है। इससे आपको भोजन का फायदा नहीं मिलता है, इसके विपरीत यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। अब सवाल यह उठता है कि पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखने और हेल्दी डाइजेशन के लिए आप क्या कर सकते हैं? इस लेख में हम आपको स्वस्थ पाचन के लिए 5 आयुर्वेदिक उपाय (healthy digestion ke liye ayurvedic tips) बता रहे हैं।

Ayurvedic Tips For Healthy Digestion

स्वस्थ पाचन के लिए आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Tips For Healthy Digestion

1. भोजन में शामिल करें 6 स्वाद

डॉ. दीक्षा की मानें तो आयुर्वेद के अनुसार आपको अपने भोजन में सभी 6 स्वाद होने चाहिए जैसे मीठा, खट्टा, नमकीन, तीखा, कड़वा और कसैला। सभी स्वाद आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने और बेहतर पाचन में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके लिए आपको बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ एक चुटकी नमक, नींबू के रस की कुछ बूंदें, कुछ काली मिर्च आदि शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढें: खांसी में बहुत फायदेमंद है लौंग, गले की खराश और बलगम से दिलाती है छुटकारा

2. सोने से 3 घंटे पहले डिनर कर लें

जब आप रात में सोते हैं, तो नींद के दौरान शरीर की मरम्मत होती है और पुनर्स्थापित करता है। लेकिन जब आप रात में देर से भोजन करते हैं, या सोने से ठीक पहले भोजन करते हैं तो शरीर अपनी ऊर्जा भोजन को बचाने और मेटाबॉलाइज करने में लगा देता है। रात में पाचन अग्नि कमजोर होने के कारण आपके पाचन तंत्र को भोजन को पचाने में मशक्कत करनी पड़ती है। इसलिए भोजन का पाचन ठीक से नहीं हो पाता है, और भोजन  वेस्ट हो जाता है। यह आपके पाचन को नुकसान पहुंचता है। इसलिए भोजन हमेशा सोने से कम से कम 3 घंटे पहले कर लें।

3. मील के बीच में हर्बल चाय पिएं

आप स्नैक्स के तौर पर दिन के बड़े भोजन जैसे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के बीच में हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है, साथ ही यह अनहेल्दी और मीठे फूड्स की क्रेविंग कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इससे पाचन को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

4. भारी भोजन दोपहर में करें

दिन का सबसे भारी या बड़ा भोजन आपको दिन के समय करना चाहिए। क्योंकि इस दौरान आपकी पाचन अग्नि तेजी होती है। इस दौरान आप जो कुछ भी खाते हैं, वह आसानी से पच जाता है। इस दौरान आप जो कुछ भी खाते हैं, उसका लाभ आपके शरीर को पर्याप्त लाभ मिलता है।

इसे भी पढें: सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले लें अश्वगंधा का पाउडर, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

5. अनहेल्दी फूड्स के सेवन से बचें

स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। जंक, प्रोसेस्ड, ज्यादा मसालेदार, तला- भुना और ज्यादा नमकीन भोजन का सेवन कम से कम करें। इसके अलावा नियमित एक्सरसाइज करें और शराब का सेवन, स्मोकिंग की आदतों में सुधार करें।

All Image Source: Freepik

Read Next

पुरुषों की इन 5 समस्‍याओं का आयुर्वेद‍िक इलाज है गोखरू

Disclaimer