Doctor Verified

गंजेपन की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जिनसे दोबारा उगने लगेंगे बाल

Ayurvedic Remedies For Bald Patches: गंजेपन से छुटकारा पाने में आयुर्वेद आपकी मदद कर सकता है। जानें इससे छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय -
  • SHARE
  • FOLLOW
गंजेपन की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जिनसे दोबारा उगने लगेंगे बाल


Ayurvedic Remedies For Bald Patches In Hindi: हेयर फॉल यानी झड़ते बालों की समस्या से आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीनवशैली, शरीर में पोषक तत्वों की कमी और बालों की सही ढंग से देखभाल न करने के कारण बाल झड़ने लगते हैं। अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हों और उनकी जगह पर नए बाल न उगते हों, तो गंजेपन की शिकायत हो सकती है। कई लोगों के बाल पैच में झड़ते हैं, जो मुख्य तौर पर एलोपेसिया एरीटा नामक स्थिति के कारण होता है। इसके अलावा,  फंगल संक्रमण, तनाव और कुछ दवाओं के साइड-इफेक्ट की वजह से भी गंजे पैच की समस्या हो सकती है। अगर समय रहता उपचार न किया जाए, तो यह आपके पूरे स्कैल्प को प्रभावित कर सकता है। अगर आप भी गंजेपन या गंजे पैच की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इससे निपटने के लिए आयुर्वेद का सहारा ले सकते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्स्क डॉ रितु चड्ढा के मुताबिक, आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो गंजेपन की समस्या को दूर करने में प्रभावी साबित हो सकती हैं। इनके प्रयोग से बालों को दोबारा उगाने में भी मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं गंजेपन से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय -

1. आंवला

आंवला बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जिनसे बालों को पोषण मिलता है। आंवला बालों को मजबूत बनाता है और उन्हें झड़ने से रोकता है। बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए भी आंवला काफी लाभकारी माना जाता है। बालों को स्वस्थ रखने और गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए आंवला खाना और इसका तेल लगाना काफी लाभकारी होता है।

2. भृंगराज 

आयुर्वेद में भृंगराज का प्रयोग बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। इसमें विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है। भृंगराज स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही, यह बालों के विकास में भी मदद करता है। गंजेपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप भृंगराज के तेल से स्कैल्प की मसाज करें। आप चाहें तो भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल बालों को धोने के लिए कर सकते हैं।

Herbs-For-Bald-Patches

इसे भी पढ़ें: बालों पर लगाएं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स, हेयर ग्रोथ में मिलेगी मदद

3. रीठा

आयुर्वेद में रीठा को बालों के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए रीठा का इस्तेमाल प्राचीन काल से किया जा रहा है। यह बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें घना बनाता है। रीठा बालों के लिए एक बेहतरीन क्लींजर का काम करता है। इसके लिए आप रीठा को रातभर पानी में  भिगोकर रखें। अगली सुबह रीठा को मैश कर लें और फिर इसे छान लें। फिर इसका इस्तेमाल बालों को धोने के लिए करें।

4. एलोवेरा

बालों के लिए एलोवेरा किसी वरदान से काम नहीं है। एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। यह बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और बालों को पोषण भी प्रदान करता है। बालों में एलोवेरा लगाने से हेयर फॉल, डैंड्रफ और ड्राई हेयर की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप ताजा एलोवेरा जेल लेकर इसे अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं। करीब आधे घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें।

इसे भी पढ़ें: बालों को धोने के लिए करें इन 5 हर्बल वॉटर का प्रयोग, मिलेंगे मजबूत और शाइनी बाल

5. ब्राह्मी

गंजेपन की समस्या से निजात पाने के लिए आप ब्राह्मी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेद में ब्राह्मी को बालों के लिए एक बेहतरीन जड़ी-बूटी माना जाता है। इसमें अल्कलॉइड होते हैं, जो हेयर फॉलिकल्स को उत्तेजित करके बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। ब्राह्मी बालों की जड़ों को मजबूत बनाती है और बालों को झड़ने से रोकती है। इसका प्रयोग करने के लिए आप नारियल तेल में ब्राह्मी की पत्तियों को डालकर उबाल लें। अब इससे अपने स्कैल्प और बालों की मालिश करें। करीब 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो दें।

Read Next

डेंगू बुखार को कम करने में मदद करेंगी ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां

Disclaimer