
मौसम में बदलाव के दौरान लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं, कई लोगों को बदलते मौसम के दौरान एलर्जी हो जाती है, जिस वजह से वह परेशान रहते हैं। दरअसल, मौसम में बदलाव के साथ अगर आप अपने खानपान में बदलाव नहीं करेंगे तो आप जल्द ही मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। बदलते मौसम के दौरान कई लोगों को एलर्जी और इंफेक्शन की समस्या बहुत होती है, जिसके कारण छींक आती हैं और सर्दी, खांसी, कफ की समस्या भी होती है। मौसमी एलर्जी से बचने के लिए आप आयुर्वेद का सहारा ले सकते हैं। इस लेख में हम रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानेंगे कि मौसमी एलर्जी से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic treatment for allergy) क्या हैं।
मौसमी एलर्जी का नेचुरल इलाज - How To Treat Seasonal Allergies Naturally In Hindi
- बदलते मौसम के दौरान अगर आपको एलर्जी के साथ कफ की समस्या भी है तो इसके लिए आप सुहागा (Borex) का प्रयोग कर सकते हैं। सुहागा को शहद और अदरक के रस में मिलाकर लेने से कफ के साथ होने वाली एलर्जी की समस्या में राहत मिल सकती है। इसे आप बिना डॉक्टर के परामर्श के ले सकते हैं। सुहागा को रोजाना तब तक लें जब तक कि आपको आराम न मिल जाए।
- कई बार ज्यादा ठंड के कारण एलर्जी और कफ की समस्या हो जाती है, जिसमें इंसान को सोने में भी दिक्कत होती है। ऐसे समस्या होने पर आप तुलसी के रस के साथ सुहागा को शहद और अदरक के रस में मिलाकर लें। इसके सेवन से आपको राहत मिल सकती है और आप चैन की नींद सो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: तृप्ति डकार क्या है? जानें स्वस्थ पेट और पाचन से कैसे जुड़ी है तृप्ति डकार
- बदलते मौसम के दौरान रात के समय भारी खाना न खाएं। इसके साथ ही रात के समय ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इनके कारण बदलते मौसम में एलर्जी और कफ की समस्या हो सकती है। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड होने पर अपनी छाती को गर्म कपड़ों से कवर कर के रखें। ऐसा करने से आपको ठंड के कारण होने वाली दिक्कतें कम होंगी। रात के समय आप सब्जियों से बना गर्म सूप पी सकते हैं, ये पेट के लिए हल्का होगा और आपको हेल्दी भी रखेगा।
- ठंड के कारण होने वाली समस्याओं में आप पिपली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पिपली को अदरक के रस, शहद और सोंठ के साथ लें। इसे लेने से आपको सर्दी, खांसी से जल्द राहत मिल (quick relief from cold and cough) सकती है।
- खाना पकाते समय गर्म मसालों जैसे- दालचीनी, काली मिर्च, लौंग, तेज पत्ता और बड़ी इलायची का प्रयोग करें। एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर ये गर्म मसाले शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। इनके सेवन से शरीर इंफेक्शन से लड़ने के लिए तैयार होता है।
अगर आपको कोई गंभीर रोग है, तो इन उपायों को करने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version