बार-बार पेशाब आना एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपको सामान्य से अधिक बार पेशाब करने की आवश्यकता महसूस होती है। बार-बार पेशाब आना कई कारणों से हो सकता है। जिसमें डायबिटीज, यूरिन इंफेक्शन, बढ़े हुए प्रोस्टेट आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने, कैफीन का सेवन करने से भी बार-बार पेशाब आ सकता है। जब सामान्य कारणों की वजह से बार-बार पेशाब आता है, तो इसे कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से ठीक किया जा सकता है। आंवला, हल्दी, मेथी और अदरक बार-बार पेशाब आने की समस्या को ठीक करने में असरदार (Ayurvedic Remedies for Frequent Urination) हो सकते हैं।
तो चलिए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से विस्तार से जानते हैं बार-बार पेशाब आने की समस्या से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय-
1. आंवला (Amla)
अगर आपको बार-बार पेशाब आती है, तो आप आंवले का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 2 चम्मच आंवले का जूस डालकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो आंवला पाउडर भी ले सकते हैं।
2. मेथी के बीज (Methi Seeds)
मेथी के बीज काफी गुणकारी होते हैं। इनके उपयोग से बार बार पेशाब आने की समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आप मेथी के बीजों को रोस्ट कर लें। डॉक्टर की सलाह पर रोजाना कुछ दिनों तक इनका सेवन करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर में चावल खाना चाहिए या नहीं?
3. अदरक (Ginger)
अदरक का उपयोग आयुर्वेद में कई तरह से किया जाता है। बार बार पेशाब आने की समस्या को ठीक करने के लिए भी अदरक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच अदरक का रस सुबह-शाम लें। इससे पेशाब की जलन और दर्द में आराम मिलेगा। लेकिन पित्त प्रकृति वाले लोगों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
4. तुलसी (Tulsi)
तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। तुलसी का इस्तेमाल करने से बार-बार पेशाब आने की समस्या को भी ठीक किया जा सकता है। तुलसी मूत्राशय के संक्रमण को रोकने में प्रभावी ढंग से काम करती है। इसके लिए आप तुलसी की कुछ पत्तियों को पीसकर शहद के साथ लें।
5. रीठा (Reetha)
रीठा भी बार बार आने वाले पेशाब की समस्या को ठीक कर सकता है। वैसे तो इसे बालों की समस्याएं ठीक करने के लिए जाना जाता है, लेकिन पेशाब की समस्या में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप रीठा को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह खाली पेट इसका पानी पी लें। इससे आपको समस्या से काफी राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अजमोद है बहुत फायदेमंद, जानें सेवन का तरीका
अगर आपको भी बार बार पेशाब आता है, तो आप कुछ आयुर्वेदिक उपाय आजमा सकते हैं। तुलसी, अदरक, आंवला और मेथी के बीज इसमें फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन कोई भी आयुर्वेदिक या घरेलू उपाय आजमाने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।