Can We Eat Rice in Fatty Liver in Hindi: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर शरीर में 500 से अधिक जरूरी कार्य करता है। यह पित्त का उत्पादन करता है, एक्सट्रा ग्लूकोज को ग्लाइकोजन में बदलता है और रक्त के थक्कों को नियंत्रित करता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए लिवर को ठीक रखना बहुत जरूरी है। लिवर में थोड़ी सी भी गड़बड़ी से संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। खराब खान-पान लिवर को सबसे अधिक डैमेज कर सकता है। लिवर से जुड़ी कई बीमारियों से लोग परेशान हैं, लेकिन इसमें फैटी लिवर बेहद आम है। ऐसे में अकसर लोगों के मन में सवाल आता है कि फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
तो इसी विषय को लेकर हम आपको बताने जा रहे हैं फैटी लिवर में चावल खा सकते हैं या नहीं-
फैटी लिवर क्या है? (What is Fatty Liver)
जब लिवर में एक्सट्रा फैट जमा हो जाता है, तो इस स्थिति को फैटी लिवर कहा जाता है। फैटी लिवर की समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों को हो सकती है। उल्टी महसूस होना, भूख न लगना, कमजोरी, थकान, वजन घटना, पाचन में गड़बड़ी फैटी लिवर के लक्षण (Fatty Liver Symptoms) होते हैं। जब लिवर के सेल्स में फैट जमने लगता है, तो वो धीरे-धीरे फैटी लिवर में बदल जाती हैं।
फैटी लिवर में चावल खाना चाहिए या नहीं? (Can We Eat Rice in Fatty Liver?)
- चावल सभी लोगों की डाइट का एक जरूरी फूड है। कुछ लोग सफेद चावल खाते हैं, तो कुछ ब्राउन चावल खाना पसंद करते हैं। लेकिन जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है, वे समझ नहीं पाते कि उन्हें चावल खाना चाहिए या नहीं। या फिर फैटी लिवर में कौन-से चावल खाने चाहिए।
- आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं फैटी लिवर में चावल खाए जा सकते हैं। लेकिन बहुत अधिक मात्रा में चावल खाने से बचना चाहिए। आप कम मात्रा में चावल का सेवन कर सकते हैं।
- डॉक्टर सुगीता बताती हैं कि सफेद चावल में कैलोरी अधिक होती है। जबकि फाइबर, विटामिन्स और प्रोटीन होता है। वहीं ब्राउन राइस में फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ब्राउन राइस में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन भी अधिक होता है। इसलिए फैटी लिवर में सफेद चावल की तुलना में ब्राउन राइस को अधिक लाभकारी माना जाता है। ब्राउन राइस मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। आप फैटी लिवर में ब्राउन चावल खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए जीवनशैली में करें ये 6 बदलाव, मिलेगा फायदा
फैटी लिवर में चावल कैसे खाएं? (How to Eat Rice in Fatty Liver in Hindi)
अगर आपको भी फैटी लिवर की समस्या है, तो आप चावल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन चावल को हमेशा हेल्दी तरीके से ही खाना चाहिए। फैटी लिवर में फ्राइड राइस खाने से बचें। आप स्टीम करके या उबालकर चावल खा सकते हैं। इससे फैटी लिवर ट्रिगर नहीं होगा।
Rice in Fatty Liver: फैटी लिवर होने पर डाइट का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इस स्थिति में आपको फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर भोजन खाना चाहिए। वहीं फ्राइड, फास्ट फूड आदि से परहेज करना चाहिए। फैटी लिवर एक गंभीर समस्या है, इसलिए इस स्थिति में आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है।
इसे भी पढ़ें- पीसीओएस (PCOS) और फैटी लिवर के बीच क्या संबंध है? जानें एक-दूसरे से कैसे जुड़े हैं ये रोग