Doctor Verified

किस उम्र में बच्चे के लिए वॉकर का इस्तेमाल करना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

अक्सर लोग बच्चों को कम उम्र में ही वॉकर में बिठाने लगते हैं। लेकिन बच्चों को किस उम्र में वॉकर में बैठाना सही है? आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
किस उम्र में बच्चे के लिए वॉकर का इस्तेमाल करना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें


At What Age Is It Safe To Use A Baby Walker In Hindi: लंबे समय से बेबी वॉकर माता-पिता के बीच एक लोकप्रिय चीज बनी हुई है। छोटी बच्चों को चलाने के लिए अक्सर माता-पिता उनको वॉकर में बिठाकर छोड़ देते हैं। जिससे बच्चों को चलने में शुरुआती मदद मिलती है। लेकिन भले ही बेबी वॉकर भले ही मजेदार और बच्चों के लिए मददगार हो, लेकिन इसके इस्तेमाल के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है, साथ ही, इसमें सवाल उठता है कि बच्चे के लिए वॉकर का इस्तेमाल करने की सही उम्र क्या है? ऐसे में आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज (Dr. Sudhir Kumar Bhardwaj, General Physician, Sant Bhagat Singh Maharaj Charitable Hospital, NIT Faridabad) से जानें किस उम्र में बच्चे के लिए वॉकर का इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

किस उम्र में बच्चे के लिए वॉकर का इस्तेमाल करना सही है? - At What Age Is It Right To Use A Walker For A Child?

डॉक्टर के अनुसार, आमतौर पर 4 से 16 महीने के बच्चों के लिए बेबी वॉकर को उपयुक्त माना जाता है, जो बच्चे के साइज और उनके शारीरिक विकास पर निर्भर करता है। लेकिन बच्चों के लिए इस्तेमाल के लिए पुश वॉकर ज्यादा फायदेमंद है। इसके अलावा, इनका इस्तेमाल न ही किया जाए तो ज्यादा बेहतर होता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, बेबी वॉकर को 4 से 12 महीने की उम्र के शिशुओं के लिए विश्व स्तर पर इस्तेमाल किए जाने वाले मज़ेदार मनोरंजक उपकरण के रूप में जाना जाता है। बेबी वॉकर बच्चों ग्रोथ में देरी का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चे को वॉकर से चलना सिखा रहे तो ट्रेडिशनल के बजाय इस्तेमाल करें पुश वॉकर, जानें क्यों होता है ज्यादा बेहतर

at what age is it safe to use a baby walker in hindi 0

बेबी वॉकर के सुरक्षित विकल्प - Safe Alternatives To Baby Walkers In Hindi

बच्चे को शुरुआत में चलने के लिए या घूमने-फिरना सिखाने के लिए वॉकर के बजाए कुछ अन्य चीजों को इस्तेमाल किया जा सकता है।

पुश टॉयज या पुश वॉकर का इस्तेमाल करें

बच्चे को शुरुआत में चलाने के लिए पुश टॉयज या पुश वॉकर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कुर्सी जैसे पुश करने वाले फर्नीचर को पकड़कर बच्चे को खड़ा करने और चलाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इनसे बच्चे को बिना चले अभ्यास करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: कब पड़ती है वॉकर की जरूरत? वॉकर चुनते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान

पेट के बल लिटाएं

निगरानी के साथ बच्चे को पेट के बल लिटाने से बच्चे को रेंगने, धीरे-धीरे ऊपर उठने और आखिर में चलने को बढ़ावा मिलता है। इससे बच्चे के शरीर और पैरों की मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने और मजबूती देने में मदद मिलती है। इसके लिए बच्चे को प्लेपेन या प्ले यार्ड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

निष्कर्ष

4 से 16 महीने की उम्र के बच्चे के लिए वॉकर का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन बच्चों के लिए पुश वॉकर का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद है। इसके अलावा, बच्चे को चलाने के लिए पुश टॉयज और फर्नीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए अलावा, बच्चे को जमीन पर पेट के बल छोड़ना भी फायदेमंद है। ध्यान रहे, अन्य वॉकर में बच्चे को लंबे समय तक न छोड़ें। 

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बच्चों में मांसपेशियों की कमजोरी कैसे सुधारें?

    बच्चों की मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने के लिए नियमित रूप से बच्चों की मालिश करें, हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त खाना खिलाएं। इससे बच्चों की मांसपेशियों को मजबूती देने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। 
  • बच्चों की शारीरिक कमजोरी कैसे दूर करें?

    बच्चों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से युक्त (बादाम और अखरोट जैसे) ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
  • बेबी वॉकर में बच्चा कब तक बैठ सकता है?

    बेबी वॉकर में बच्चे को 1 बार में 20 मिनट के लिए ही बैठाना चाहिए। इससे अधिक समय तक नहीं बैठाना चाहिए। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इनके कारण बच्चों की मांसपेशियों के कमजोर होने का खतरा बढ़ सकता है।
  • बच्चों के लिए किस प्रकार का वॉकर सबसे अच्छा है?

    बच्चों के लिए पुश वॉकर, अन्य किसी भी वॉकर के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे बच्चों के पैरों की मांसपेशियों को एक्टिव करने और पैरों को शक्ति देने में मदद मिलती है। इससे बच्चों के शारीरिक विकास में मदद मिलती है।

 

 

 

Read Next

क्या विटामिन डी की कमी से बच्चों की ग्रोथ प्रभावित होती है? डॉक्टर से जानें इनके कनेक्शन

Disclaimer

TAGS