आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसे किसी भी अन्य खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। आलू के परांठे, आलू की सब्जी, चिप्स आदि कई तरह के लोग अपनी डाइट में आलू शामिल करते हैं। भारत के लगभग हर रसोई में आलू आसानी से मिल जाते हैं। आलू खाने में स्वादिष्ट और जल्दी बन जाना वाला फूड है। लेकिन, जब बात हेल्थ की आती है तो अक्सर दिल से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोग आलू को अपनी डाइट में शामिल करने से परहेज करते हैं। दरअसल, कई लोगों को लगता है कि आलू खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है। ऐसे में आइए जयपुर नारायणा अस्पताल सीनियर कंसल्टेंट- इंटरनल मेडिसिन डॉ. अम्बरीश कुमार गर्ग से जानते हैं कि क्या आलू कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा होता है?
क्या आलू कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छे हैं? - Are Potatoes Good For Cholesterol in Hindi?
डॉ. अम्बरीश कुमार गर्ग के अनुसार, "आलू में कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। कोलेस्ट्रॉल सिर्फ जानवरों से मिलने वाले प्रोडक्ट्स जैसे अंडा, मीट, दूध, चीज आदि चीजों में पाया जाता है, क्योंकि आलू एक वेजिटेरियन और प्लांट से पाए जाने वाला फूड है, इसलिए, इसमें खुद का खुद का कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। बता दें कि अगर आलू को छिलके सहित खाया जाए तो ये फाइबर का अच्छा स्रोत बनता है। फाइबर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसके अलावा आलू में पोटैशियम, विटामिन C, विटामिन B6 और एंटीऑक्सिडेंट के गुण भी होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या नारियल तेल हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें
आलू खाना कब नुकसानदायक है? - When Should Eating Potatoes Harmful For Health in Hindi?
कोलेस्ट्रॉल की समस्या में आलू खाना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन जब आप इसे तेल में डीप फ्राई करके खाते हैं, या बटर, क्रीम, चीज आदि जैसे फैटी चीजों के साथ मिलाकर खाते हैं तब यह सेचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट से भरपूर हो जाता है। यह फैट शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है। जैसे अगर आप आलू को फ्रेंच फ्राइज, आलू के चिप्स और बटर वाली आलू टिक्की का सेवन करते हैं यो ये आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए, इस तरह के आलू के सेवन से बचना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल में आलू का सेवन कैसे करें? - How To Consume Potatoes in Cholesterol in Hindi?
कोलेस्ट्रॉल की समस्या में अगर आप आलू सही तरीके से खाते हैं तो इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की समस्या को रोका जा सकता है जैसे-
- आलू को उबालकर या भुनकर खाएं।
- आलू को छिलके सहित पकाएं, ताकि इसमें फाइबर के गुण बने रहे।
- आलू में कम नमक और कम मसाले डालें।
- हरी सब्जियों के साथ मिलाकर खाएं ताकि इसमें पोषण का संतुलन बना रहे।
- आलू तैयार करने के लिए तेल और घी का उपयोग कम से कम करें।
निष्कर्ष
आलू एक हेल्दी और पोषक तत्ववों से भरपूर फूड्स है, जो कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा हो सकता है। लेकिन, इसे सही तरीके से खाना जरूरी है। आलू को सही तरह से खाने से ये आपके दिल के लिए हेल्दी हो सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
रोज आलू खाने से क्या फायदा होता है?
रोज सीमित मात्रा में आलू खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है, इम्यूनिटी बूस्ट रहती है, हड्डियां मजबूत होती है और वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।आलू कब नहीं खाना चाहिए?
आलू का सेवन कुछ खास स्थितियों में नहीं करना चाहिए, जैसे डायबिटीज, एसिडिटी, या पाचन से जुड़ी समस्याओं में। इन स्थितियों में आलू का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।उबले आलू खाने के क्या नुकसान हैं?
उबले आलू खाने से सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंच सकात है, जिसमें वजन बढ़ना, ब्लड प्रेशर बढ़ना और पाचन से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। हालांकि, आलू एक पौष्टिक सब्जी है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।