
Side Effects of Putting Egg on Hair: अंडे में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अंडे को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं, अंडे को हेयर मास्क के रूप में भी यूज किया जाता है। कई लोग अंडे को एलोवेरा, तो कई नारियल तेल में मिक्स करके लगाते हैं। कुछ लोग अंडे को बालों पर सीधे तौर पर भी लगा लेते हैं। दरअसल, अंडा हेयर मास्क (Egg Hair Mask) लगाने से बाल मुलायम, चमकदार और खूबसूरत बनते हैं। इसके अलावा अंडा लगाने से बालों की ग्रोथ तेज होती है, डैंड्रफ आदि से भी छुटकारा मिल सकता है। लेकिन क्या सभी लोगों के लिए बालों पर अंडा लगाना फायदेमंद हो सकता है? या फिर बालों पर अंडा लगाने के कुछ नुकसान (Balo Par Anda Lagane ke Nuksan) भी हो सकते हैं? तो चलिए, कॉस्मेटोलॉजिस्ट प्रीति सेठ से जानते हैं बालों पर अंडा लगाने के नुकसान (Side Effects of Using Egg on Hair)-
बालों में अंडा लगाने के नुकसान- Applying Egg on Hair Side Effects in Hindi
बालों का टूटना
अंडा हेयर मास्क लगाने से बाल मजबूत और मुलायम बनते हैं। लेकिन बालों पर अंडा लगाने से बाल कमजोर और बेजान भी बन सकते हैं। दरअसल, जब आप बालों पर अंडे का पीला हिस्सा लगाते हैं, तो इससे डैंड्रफ हो सकता है। डैंड्रफ की वजह से आपको खुजली, जलन हो सकती है, जिससे हेयर फॉलिकल्स (Hair Follicles) को नुकसान पहुंचता है। फिर बाल बेजान और कमजोर हो सकते हैं। इससे हेयर फॉल बढ़ सकता है।
अंडा लगाने से बालों में डैंड्रफ हो सकता है। बालों में अंडे का पीला भाग लगाने से बालों को काफी नुकसान होता है। बालों में अंडे का पीला भाग यानी एग योक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। डैंड्रफ बढ़ने से बालों की जड़े कमजोर हो जाती है जिससे बाल ज्यादा टूटने (Hair Fall in Hindi) लग जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- मेहंदी में अंडा मिलाकर बालों पर लगाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें अप्लाई करने का तरीका
डैंड्रफ बढ़ जाना
जब स्कैल्प और बाल ज्यादा ऑयली हो जाते हैं, तो डैंड्रफ होने का जोखिम बढ़ जाता है। अंडे का पीला (Egg Yolk) हिस्सा आपके बालों और स्कैल्प में डैंड्रफ को बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपके सिर पर पहले से ही डैंड्रफ है, तो आपको अंडे का पीला भाग लगाने से बचना चाहिए। आप चाहें तो सफेद हिस्से को अप्लाई कर सकते हैं।
बालों का ज्यादा ऑयली होना
अंडा या एग हेयर मास्क (Egg Hair Mask in Hindi) बालों को मुलायम, सॉफ्ट बनाता है। इसलिए जिन लोगों के बाल ड्राई या रूखे होते हैं, उनके लिए अंडा हेयर मास्क फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जिन लोगों के बाल पहले से ही ऑयली होते हैं, उन्हें बालों पर अंडा लगाने से बचना चाहिए। क्योंकि अंडा बालों और स्कैल्प को अधिक ऑयली बना सकता है। इससे स्कैल्प में डैंड्रफ और इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- बालों पर अंडा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके
बालों में अंडा लगाने का सही तरीका- How to Apply Egg Hair Mask in Hindi
अकसर लोग बालों पर अंडा लगाते हैं, लेकिन उन्हें अंडा लगाने का सही तरीका पता नहीं होता है। जिसकी वजह से उन्हें अंडा हेयर मास्क से फायदे (Egg Hair Mask Benefits) के बजाय नुकसान होने लगता है। अगर आप भी अपने बालों पर अंडा लगाना चाहते हैं, तो इसे सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी होता है।
अगर आपके बाल ड्राई, रूखे और बेजान है, तो आप बालों पर अंडे का पीला और सफेद दोनों भाग लगा सकते हैं। लेकिन अगर आपके बाल ऑयली रहते हैं, तो आपको अंडे का पीला हिस्सा लगाने से बचना चाहिए। ऑयली बालों पर आप अंडे का सफेद भाग लगा सकते हैं। अंडे का सफेद भाग ड्राई और ऑयली सभी तरह के बालों के लिए सही रहता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके बाल ड्राई हो या ऑयली, आपको अंडे का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप सप्ताह में एक बार अंडा हेयर मास्क लगा सकते हैं।