बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) और इंडियन क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही माता-पिता बने हैं। उन्हें एक बेटी हुई है, जिसका नाम (Virat and anushka baby name) अब उन्होंने लोगों के साथ शेयर किया है। अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी बेटी का नाम वामिका (Vamika) रखा है, जिसका मतलब हिन्दू धर्म की एक देवी दुर्गा के नाम का पर्यायवाची है। इस बार अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस खास नाम और खुशी को उसी तरह से सबके साथ साझा किया, जिस तरह से उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर को साझा किया था। बता दें कि दोनों सेलिब्रिटी जोड़ी ने 11 जनवरी को अपने यहां एक नन्ही परी का स्वागत किया था।
वामिका (Vamika) का अर्थ क्या है?- Meaning of Vamika
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम वामिका (Vamika) रखा है, जिसका शाब्दिक अर्थ उस देवी है, जो कि शिव की बाईं ओर बैठती हैं। इसे मां दुर्गा का नाम भी माना जाता है, जो कि शिव की ही शक्ति हैं। हालांकि, वामिका नाम को गौर से समझा जाए, जो इसमें विराट और अनुष्का का मेल-जोल है। जैसे कि वामिका का 'व' विराट के पहले अक्षर से निकला है और अनुष्का का आखिरी अक्षर 'का' भी इसमें है, जो कि इन दोनों अक्षरों से बना नाम लगता है।
अनुष्का ने अपने ट्वीट में अपनी बेटी का नाम शेयर करते हुए लिखा कि '' हम अपने जीवन को प्यार, उपस्थिति और कृतज्ञता के साथ जी रहे थे, पर इस नन्ही खुशी 'वामिका (Vamika) के आने से हम एक नए रोमांच का अनुभव कर रहे हैं। कई बार अब हम कुछ ही मिनटों में आंसू, हंसी, चिंता, आनंद जैसी तमाम भावनाओं का अनुभव करते हैं! आप सभी को शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।''
View this post on Instagram
इससे पहले, अगस्त 2021 में, अनुष्का और विराट ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और उन्होंने कहा था कि वे जनवरी 2021 में माता-पिता बन कर दो से तीन हो जाएंगे। उस वक्त दोनों ने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कहा था कि ' हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि जल्द ही हम लोग दो से तीन होंगे। तब अनुष्का और विराट का ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था। तब से सभी को इन दोनों के बच्चे का इंताज था और ये इंतजार आज खत्म (Virat Anushka Baby) हुआ है। इसके साथ ही इस पोस्ट में विराट ने आगे के लिए लोगों और मीडिया से थोड़ी प्राइवसी की मांग भी की है।
♥️ pic.twitter.com/js3SkZJTsH — Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
इसे भी पढ़ें : अनुष्का शर्मा को देखकर आप भी सोच रही हैं प्रेगनेंसी में शीर्षासन करने का, तो पहले जान लें एक्सपर्ट की राय
प्रेग्नेंसी में काफी एक्टिव थीं अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जब से माता-पिता बनने की घोषणा की थी, उसके बाद से उनके फैंस में खुशी और उत्साह का माहौल था। इसके बाद से कई मौकों पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट (Anushka Sharma flaunts baby bump)करती हुई नजर आईं। पर अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खास बात ये थी कि वो पूरे प्रेग्नेंसी के दौरान एक्टिव रही है। इस दौरान उन्होंने फिटनेस और डाइट का खूब ख्याल रखा और इसके लिए कभी स्विमिंग, तो कभी योगा करती हुई भी नजर आईं।
View this post on Instagram
इसके अलावा अनुष्का अपना प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय करते हुए कई चीजें शेयर कर रही थीं, जिसमें उनका साथ उनके पति विराट कोहली निभा रहे थे। कुछ दिनों पहले ही अनुष्का शर्मा ने प्रेगनेंसी के दौरान शीर्षासन करते हुए अपनी फोटो शेयर की थी, जिसमें पति विराट कोहली उन्हें सपोर्ट देते हुए नजर आ रहे थे। ये तमाम चीजें हर प्रेग्नेंट औरतों के लिए फिजिकल एक्टिविटी करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में स्विमिंग एंजॉय कर रही हैं अनुष्का शर्मा, आप भी जानें कितना सेहतमंद है गर्भावस्था में स्विमिंग
गौरतलब है कि हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि वो अपने बच्चे को सोशल मीडिया से दूर रखेंगे। एक फेमस मैगजीन के साथ एक साक्षात्कार में, अनुष्का ने अपने प्रेग्नेंसी जर्नी की बात की थी और बताया था कि कैसे उन्होंने केवल पहली तिमाही के दौरान अपने स्वास्थ्य का खूब ख्याल रखा। उन्होंने कहा “मैं पहले तीन महीनों के लिए केवल टोस्ट और क्रैकर्स खाएं। जब यह समाप्त हो गया, तो मैं वड़ा पाव और भेल पुरी खाना चाहता थी, लेकिन यह क्रेविंग भी लंबे समय नहीं रही।''
View this post on Instagram
इसके अलावा, स्टार ने उल्लेख किया कि कैसे वह और उनके पति विराट "सार्वजनिक दृष्टि से एक बच्चे की परवरिश" नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, "हम अपने बच्चे को सोशल मीडिया के माहौल में शामिल करने की योजना नहीं बना रहे हैं। हमें लगता है कि यह एक निर्णय है जिसे आपके बच्चे को लेने में सक्षम होना चाहिए। किसी भी बच्चे को दूसरे से ज्यादा खास नहीं बनाया जाना चाहिए। वयस्कों के लिए इससे निपटना काफी कठिन है। यह मुश्किल हो रहा है, लेकिन हम इसका पालन करना चाहते हैं। ”
Read more articles on Health-News in Hindi