विराट-अनुष्का के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा अकाय, जानें क्या है इसका मतलब

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम अकाय है। लेकिन इस नाम का मतलब क्या होता है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
विराट-अनुष्का के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा अकाय, जानें क्या है इसका मतलब


Virat kohli and Anushka sharma new Born Baby Name Akaay: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनीं है और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। मंगलवार देर शाम विराट और अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बेटे के जन्म की जानकारी दी है। पोस्ट को शेयर करते हुए विराट ने लिखा, "हमें यह बताते हुए बहुत ज्यादा खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। उम्मीद करते हैं आप हमारी प्राइवेसी को बनाए रखने में मदद करेंगे।" अपने पोस्ट में विराट ने बताया कि उनके बेटे का नाम अकाय है। क्रिकेटर के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अकाय शब्द का अर्थ क्या है इसको लेकर फैंस में उत्सुकता देखी जा रही है।

क्या होता है अकाय नाम का मतलब?

विराट और अनुष्का ने अपने बेटे का नाम बहुत ही सोच-विचार करके रखा है। अकाय का नाम का अर्थ विभिन्न भाषाओं में अलग-अलग होता है। दिल्ली के झंडेवालान मंदिर के पुजारी और ज्योतिषाचार्य देवेश पाठक का कहना है कि अकाय शब्द मूलतः संस्कृत का है। हिंदू धर्म में भगवान शिव को अकाय माना गया है। अकाय का अर्थ होता है, जिसका कोई निर्धारित आकार न हो। यानि की जो व्यक्ति निराकार हो।

वहीं, अकाय नाम का हिंदी भाषा में मतलब 'बिना शरीर' के होता है। आसान भाषा में समझें तो जिस व्यक्ति का शरीर उसकी आत्मा से कमतर माना जाता है उसे अकाय कहते हैं। हिंदी के अलावा तुर्की भाषा में भी अकाय नाम का भी प्रयोग किया जाता है। तुर्की भाषा में अकाय शब्द का अर्थ होता है 'शाइनिंग मून' (Shining Moon) 'चमचमाता चांद' भी होता है। फिलिपिनो भाषा में अकाय नाम का मतलब 'गाइडेंस' से भी होता है। 

इसे भी पढ़ेंः क्या आप भी डालते हैं बच्चों के कान में तेल, तो डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

विराट की बेटी का

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

नाम भी है खास

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2021 के जनवरी महीने में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने घर पहले बच्चे का स्वागत किया था. बेटी के जन्म के बाद दोनों ने उसका नाम 'वामिका' रखा था। दोनों स्टार्स ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा था। वामिका देवी दुर्गा का नाम माना जाता है। कई ज्योतिषाचार्य वामिका नाम का अर्थ भगवान शिव और पार्वती का मिलाजुला स्वरूप भी बताते हैं। फिलहाल क्रिकेट, बॉलीवुड, टीवी और फैंस विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाई दे रहे हैं। फैंस को जल्द ही अकाय की पहली फोटो का इंतजार है।

 

Read Next

Rituraj Singh Death: कार्डियक अरेस्ट से हुई टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह की मौत, 59 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version