Virat Anushka Baby: विराट-अनुष्का ने अपने बच्चे का नाम रखा अकाय, एस्ट्रोलॉजर से जानें इस नाम का मतलब

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में एक बार फिर से पैरेंट्स बने हैं। इस बार इनके घर पर दूसरी बार नन्हें बेबी का वेलकम हुआ है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Virat Anushka Baby: विराट-अनुष्का ने अपने बच्चे का नाम रखा अकाय, एस्ट्रोलॉजर से जानें इस नाम का मतलब


क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में एक बार फिर से पैरेंट्स बने हैं। इस बार इनके घर पर दूसरी बार नन्हें बेबी का वेलकम हुआ है। बच्चे का जन्म 15 फरवरी को हुआ, जिसके बाद कपल ने उसका नाम अकाय (Akaay) रखा है। मंगलवार शाम को दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके बेटे के जन्म होने की जानकारी साझा की है। इससे पहले विराट और अनुष्का एक बेटी को भी जन्म दे चुके हैं। बच्चे का जन्म होने के बाद से ही वह सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, बच्चे का नाम काफी अलग और आकर्षक है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। चलिए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं इस नाम का मतलब और इसके बारे में सबकुछ। 

राशिफल के मुताबिक कैसा है बच्चे का नाम? 

न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार के मुताबिक बच्चे का जन्म गुरुवार 15 फरवरी के दिन हुआ है। जिन राशियों का शुभअंक 4 और 8 होता है, वह स्वास्थ्य के लिहाज से काफी बेहतर माने जाते हैं। बच्चे का जन्म 15-2-2024 को हुआ है। इसका जन्मांक 6 (15) और भाग्यांक 7 है। जन्म का दिन गुरुवार था जिसका अंक 3 (बृहस्पति) है। इसके अलावा, इस नाम वालों की राशि कुंभ होती है, जो कि अंक 4 और 8 द्वारा शासित होती हैं। जबकि इन लोगों की चंद्र राशि मेष होती है। 

क्या है अकाय का मतलब? 

सिद्दार्थ एस कुमार के मुताबिक अकाय नाम का मतलब भगवान के नाम से काफी मिलता जुलता है। इस नाम का मतलब है कि फीजिकल बॉडी के परे होकर इन नाम के लोगों को भगवान का आशिर्वाद प्राप्त होता है। यह नाम वीनस के छठे नंबर से शासित किया जाता है, जिसका मतलब है कि इन्हें भगवान का आशिर्वाद प्राप्त होता है। 

इसे भी पढ़ें - विराट-अनुष्का के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा अकाय, जानें क्या है इसका मतलब

कैसा रह सकता है बच्चे का भविष्य? 

न्यूमेरोलॉजिस्ट की मानें तो बच्चे का जन्म होना विराट और अनुष्का के भविष्य के साथ ही साथ बच्चे का भी भविष्य काफी उत्तम रहने वाला है। बच्चे के जन्म से कपल के बिजनेस, स्वास्थ्य और प्रोफेशन में तेजी से बढ़त हो सकती है। दो बच्चे होने के बाद कपल का परिवार पूरा हो गया है। अकाय के जन्म से अनुष्का के भविश्य में भी काफी खुशियां आने की संभावना है। यही नहीं बच्चे का जन्म माता-पिता के साथ ही साथ देश के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट के मुताबिक अकाय भी अपने प्रोफेशन में तेजी से आगे बढ़कर विराट और अनुष्का की तरह ही देश का नाम रोशन कर सकता है। 

Read Next

विराट-अनुष्का के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा अकाय, जानें क्या है इसका मतलब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version