Doctor Verified

प्रेग्नेंसी के दौरान कपल्स साथ में कर सकते हैं ये 5 एक्सरसाइज, मां के साथ शिशु को मिलेंगे कई फायदे

प्रेग्नेंसी किसी भी कपल के जीवन का बेहद खास समय होता है और इस दौरान दोनों को साथ में ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए। यहां जानिए, प्रेग्नेंसी में कपल्स को कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी के दौरान कपल्स साथ में कर सकते हैं ये 5 एक्सरसाइज, मां के साथ शिशु को मिलेंगे कई फायदे


प्रेग्नेंसी किसी भी कपल के जीवन का बेहद खास समय होता है, इस दौरान न केवल गर्भवती मां का ख्याल रखना जरूरी है, बल्कि यह भी जरूरी है कि पार्टनर इस सफर में एक्टिव रूप से शामिल हों। जब कपल्स साथ में समय बिताते हैं और एक-दूसरे का साथ देते हैं, तो इससे उनका रिश्ता और मजबूत होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान जब कपल्स मिलकर एक्सरसाइज करते हैं, तो यह न केवल गर्भवती महिला की सेहत को लाभ पहुंचाता है, बल्कि इसके कई फायदे उनके पार्टनर के लिए भी होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान की जाने वाली एक्सरसाइज का उद्देश्य न केवल मां की मांसपेशियों को मजबूत बनाना है, बल्कि डिलीवरी के लिए शरीर को तैयार करना भी है। इस लेख में स्त्री रोग विशेषज्ञ और एंडोस्कोपिक सर्जन सुशीला सिंह से जानिए प्रेग्नेंसी के दौरान कपल्स को कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए और इनके क्या फायदे हैं?

कपल्स के लिए एंटीनेटल एक्सरसाइज

1. पासिंग द बॉल या ऑब्जेक्ट

इस एक्सरसाइज में एक गेंद या कोई अन्य हल्का ऑब्जेक्ट एक पार्टनर से दूसरे पार्टनर तक पास किया जाता है। इससे हाथों की ताकत बढ़ती है और शरीर का लचीलापन बेहतर होता है। यह प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में रातभर भीगे हुए ओट्स खाना सुरक्षित होता है? जानें एक्सपर्ट से

2. डक वॉक

प्रेग्नेंसी के दौरान इस एक्सरसाइज में पार्टनर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर घुटनों को मोड़ते हुए चलना होता है। यह एक्सरसाइज शरीर की लोअर बॉडी को मजबूत करने और जोड़ों में लचीलापन बनाए रखने में मदद करती है। साथ ही, यह मांसपेशियों को भी टोन करती है।

3. सुमो स्क्वाट्स विद पार्टनर

यह एक जोड़ी एक्सरसाइज है, जिसमें दोनों पार्टनर एक साथ सुमो स्क्वाट्स करते हैं। यह एक्सरसाइज पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करती है, जिससे पैरों और पीठ में होने वाली परेशानी से राहत मिलती है। इसके अलावा, यह शारीरिक संतुलन और सहनशक्ति को भी बढ़ाती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में पाएं हेल्दी ग्लोइंग त्वचा, अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

4. साइड लंजेस

साइड लंजेस करने से जांघों और कूल्हों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह एक्सरसाइज बैलेंस सुधारती है, कपल्स इसे एक साथ करके और ज्यादा इंटरेक्टिव और मजेदार बना सकते हैं।

Antenatal Exercises

5. हल्की स्ट्रेचिंग और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज

स्ट्रेचिंग और डीप ब्रीदिंग कपल्स के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह तनाव को कम करती है और मसल्स को रिलेक्स करती है, जिससे लेबर के लिए बेहतर तैयारी हो पाती है।

प्रेग्नेंट महिला के लिए एंटीनेटल एक्सरसाइज के फायदे

  • नियमित एंटीनेटल एक्सरसाइज से गर्भवती महिला के शरीर में ताकत, लचीलापन और सहनशक्ति बनी रहती है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान जरूरी होती है। यह फिजिकली एक्टिव रहने में मदद करती है, जिससे डिलीवरी के दौरान मां को कम दिक्कत होती है।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान पीठ दर्द, थकान और सूजन जैसी समस्याएं आम होती हैं। कपल्स द्वारा की गई एक्सरसाइज इन समस्याओं को कम कर सकती है और शरीर को बेहतर महसूस करवा सकती है।
  • विशेष प्रकार की एक्सरसाइज जैसे कि पेल्विक फ्लोर मसल्स की स्ट्रेंथनिंग और लचीलापन बढ़ाने वाली एक्सरसाइजें प्रसव को आसान बना सकती हैं। ये डिलीवरी को कम दर्दनाक बना सकती हैं।
  • फिजिकल एक्टिविटी से मानसिक स्थिति पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। यह प्रेग्नेंट मां को खुश रखने में मदद करती है और तनाव को कम करती है। इसके अलावा, यह उनका मूड भी बेहतर बनाती है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत जरूरी है।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी में कपल्स के लिए एंटीनेटल एक्सरसाइज न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि यह भावनात्मक रूप से भी दोनों पार्टनर्स को जोड़ती है। किसी भी नई एक्सरसाइज रूटीन को शुरू करने से पहले, खासकर गर्भावस्था के दौरान, डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sushila Singh Kaikade Gynaecologist~Endoscopic surgeon (@drsushilasinghkaikade)

All Images Credit- Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में पाएं हेल्दी ग्लोइंग त्वचा, अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

Disclaimer