आंवला जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये फायदे, जानें इसे पीने का सही समय और तरीका

Amla Juice Benefits: आंवला जूस में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंवला जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये फायदे, जानें इसे पीने का सही समय और तरीका


Amla Juice Benefits in Hindi: आयुर्वेद में आंवले को अमृतफल माना गया है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। आयुर्वेद में कई बीमारियों का इलाज करने के लिए आंवले का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। आपको बता दें कि इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए पित्त से जुड़े रोगों में यह कारगर साबित होता है। कई लोग आंवले को फल के तौर पर खाते हैं। वहीं, कई लोग आंवले को पाउडर, जूस या फिर मुरब्बे के रूप में भी खाते हैं। आज के इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक, दिल्ली की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं आंवला जूस पीने के फायदों के बारे में- 

आंवला जूस में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients in Amla)

आंवला जूस में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी होते हैं।

amla juice to boost immunity

आंवला जूस पीने के फायदे- Amla Juice Benefits in Hindi

  • आंवला जूस में विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इस जूस को पीने से इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है। 
  • रोजाना आंवला जूस पीने से मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और खांसी से बचा जा सकता है।
  • आंवला जूस में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। यह पाचन क्रिया में सुधार करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करता है। रोजाना आंवला जूस का सेवन करने से गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। 
  • आंवला जूस की तासीर बेहद ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में इस जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। आंवला जूस पेट की जलन को शांत करने में मदद करता है।
  • आंवला जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। आंवला जूस हार्ट हेल्थ में सुधार करता है। इस जूस को पीने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। आंवला जूस आंखों को भी स्वस्थ रखता है। 
  • अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आपके लिए आंवला जूस पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-डायबिटीज गुण होते हैं, जो शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। 
  • इतना ही नहीं, आंवला जूस पीने से त्वचा और बालों को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। आंवला जूस त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाता है। यह त्वचा में निखार लाने में भी सहायक होता है। रोजाना आंवला जूस पीने से बढ़ती उम्र के लक्षण कम हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- रोज आंवला जूस पीने से दूर होती हैं बालों की ये 5 समस्याएं, मिलते हैं कई लाभ

 

amla juice benefits

आंवला जूस पीने का सही तरीका

आंवला जूस को आप पानी में मिलाकर ले सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1-2 चम्मच आंवला जूस मिलाएं। अब आप इस जूस को रोज सुबह खाली पेट पी सकते हैं। 

वैसे तो आंवला जूस घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। लेकिन अगर आप रेडीमेड जूस चाहते हैं, तो डाबर का आंवला जूस खरीद सकते हैं। इस जूस को आप किसी स्टोर या फिर ऑनलाइन खरीद सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह जूस 99.8% आंवला रस से बना है। कंपनी यह भी दावा करती हैं कि इस जूस को पीने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। साथ ही, यह जूस त्वचा और बालों के लिए भी बेहद लाभकारी है। डाबर आंवला जूस एक आयुर्वेदिक स्वास्थ्यवर्धक जूस है, जो 240 रुपए में आता है।

Read Next

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें वॉटर एप्पल का सेवन, पेट होगा साफ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version