Doctor Verified

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें वॉटर एप्पल का सेवन, पेट होगा साफ

Water Apple Benefits in Constipation: कब्ज जैसी गंभीर समस्या से छुटकारा पाने के लिए वॉटर एप्पल खाना फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें वॉटर एप्पल का सेवन, पेट होगा साफ


Water Apple Benefits in Constipation: सेब या एप्पल सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फलों में से एक है। इसका सेवन करने से आप बीमारियों की चपेट में नहीं आते हैं। कहते हैं कि रोज एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन क्या आपने कभी वॉटर एप्पल खाया है? वॉटर एप्पल सेब की तरह ही दिखने वाला एक अनोखा फल है। इस फल की खेती केरल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में की जाती है। स्वाद में हल्का खट्टा और मीठा लगने वाला वॉटर एप्पल अनेकों औषधीय गुणों से युक्त होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई बीमारियों में फायदा मिलता है। वॉटर एप्पल को सफेद जामुन भी कहा जाता है। इसे रोज एप्पल, जाम्बू और मलय एप्पल जैसे नामों से भी जाना जाता है। कब्ज और पेट से जुड़ी परेशानियों में वॉटर एप्पल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं वॉटर एप्पल खाने के फायदे और सही तरीका।

कब्ज में वॉटर एप्पल खाने के फायदे- Water Apple Benefits in Constipation in Hindi

खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली की वजह से कब्ज की समस्या होती है। बहुत ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना खाने की वजह से कब्ज का खतरा बढ़ जाता है। अगर लंबे समय तक कब्ज की समस्या बनी रहती है, तो इसकी वजह से पेट में कई दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। कब्ज की समस्या में खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि कब्ज से छुटकारा पाने के लिए फाइबर की मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। कब्ज में आप वॉटर एप्पल खा सकते हैं। इसमें मौजूद गुण पाचन को ठीक करने में मदद करते हैं।

Water Apple Benefits in Constipation

इसे भी पढ़ें: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें तुलसी के बीज का इस्तेमाल, पेट रहेगा साफ

वॉटर एप्पल में फाइबर की मात्रा सामान्य सेब से कहीं ज्यादा होती है। जिन लोगों को कब्ज की परेशानी है, उन्हें नियमित रूप से इस अनोखे फल का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से पेट में गैस नहीं बनती है और अपच से छुटकारा मिलता है। हाजमा ठीक करने के लिए वॉटर एप्पल का सेवन करने से फायदा मिलता है।

कब्ज से बचने के टिप्स- Tips To Prevent Constipation in Hindi

कब्ज की समस्या से बचाव के लिए आपको खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जो लोग घंटो तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं या ज्यादा घूम नहीं पाते उनके लिए व्यायाम एक अच्छा विकल्प है। साथ ही अपनी डाइट में ताजी सब्जियों, फलों को शामिल करना एक अच्छा उपाय है। ऐसे में आप अमरूद, सेब, पालक, मशरुम, गोभी, मूली, संतरे आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मसालों में आप जीरा, हल्दी, अजवाइन का सेवन कर सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

दूध में इलायची और शहद मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें तरीका

Disclaimer