Milk With Cardamom And Honey Benefits: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध में लगभग सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, यही कारण है कि दूध को सुपरफूड कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में कुछ चीजों को मिलाकर पीने से शरीर को दोगुना फायदे मिलते हैं। दूध में इलायची और शहद मिलाकर पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और कई गंभीर परेशानियों में फायदा मिलता है। इलायची का इस्तेमाल आमतौर पर मसाले के रूप में किया जाता है। इलायची में नियासिन, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा शहद में कार्ब्स, फास्फोरस, विटामिन सी, विटामिन ए और कैल्शियम आदि की पर्याप्त मात्रा होती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं दूध में शहद और इलायची मिलाकर पीने के फायदे और सही तरीका।
दूध में इलायची और शहद मिलाकर पीने के फायदे- Milk With Cardamom And Honey Benefits in Hindi
दूध पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन ढंग से नहीं करते हैं, तो कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। दूध में कुछ चीजों को मिलाकर पीने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं। इलायची वाला दूध पीने में टेस्टी होता है और इसकी पौष्टिकता भी ज्यादा होती है। वहीं इसमें शहद मिला देने से फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि दूध में इलायची और शहद मिलाकर पीने से शादीशुदा पुरुषों को फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें: शरीर के लिए संपूर्ण आहार माना जाता है दूध, एक्सपर्ट से जानें दूध पीने के फायदे और नुकसान
दूध में इलायची और शहद मिलाकर पीने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
1. हाई बीपी में फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए इलायची वाला दूध बहुत फायदेमंद होता है। इलायची और दूध में मैग्नीशियम पाया जाता है। हार्ट के मरीज भी दूध में इलायची और शहद मिलाकर पी सकते हैं। इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।
2. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध का सेवन करना चाहिए। दूध में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। नियमित रूप से दूध में इलायची और शहद मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसका सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया का खतरा कम होता है।
3. मुंह में छाले की परेशानी में मददगार
दूध में इलायची और शहद मिलाकर पीने से मुंह के छाले की परेशानी में फायदा मिलता है। इलायची की तासीर ठंडी होती है और शहद में मौजूद गुण छालों को कम करने में मदद करते हैं।
4. इम्यूनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दूध में इलायची और शहद मिलाकर पीने से फायदा मिलता है। इम्यूनिटी कमजोर होने पर आप जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। रोजाना दूध में इलायची और शहद मिलाकर पीने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है।
5. पेट के लिए फायदेमंद
पाचन तंत्र कमजोर होने पर आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए दूध में इलायची और शहद मिलाकर पीने से बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से अपच और एसिडिटी की समस्या में भी फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: रात में दूध पीने के फायदे और नुकसान, जानें एक्सपर्ट से
दूध में इलायची और शहद मिलाकर रात में सोने से पहले इसका सेवन करना चाहिए। रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच इलायची पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)