Tue Oct 27, 2026 | 01:28 AM IST

Doctor Verified

सर्दियों में शहद के साथ खाएं लौंग और इलायची, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए किचन में मौजूद मसाले फायदा करते हैं, यहां जानें लौंग, इलायची और शहद खाने से क्या होता है?
सर्दियों में शहद के साथ खाएं लौंग और इलायची, सेहत को मिलेंगे कई फायदेसर्दियों में शहद के साथ खाएं लौंग और इलायची, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

सर्दियों में सर्दी-खांसी जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं, जिनसे बचने के लिए किचन में मौजूद मसाले कारगर साबित हो सकते हैं। आयुर्वेद में लौंग और इलायची का इस्तेमाल कई तरह की औषधियों को बनाने में किया जाता है। सर्दी के मौसम में शहद, लौंग और इलायची का सेवन स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकता है। शहद के साथ लौंग और इलायची के सेवन से हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है और अन्य मौसम संबंधी बीमारियां कम होती हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानेंगे सर्दियों में लौंग, इलायची और शहद खाने के फायदे?

लौंग, इलायची और शहद खाने से क्या होता है? 

डॉक्टर श्रेय ने बताया कि शहद की कोई तासीर नहीं होती है लेकिन जब आप इसे किसी दूसरी चीज के साथ मिलाकर सेवन करते हैं तो इसकी तासीर दूसरी चीजों पर निर्भर करती है। वहीं कई लोगों को गलतफहमी होती है कि लौंग की तासीर गर्म है जबकि ऐसा नहीं है। डॉक्टर ने बताया कि लौंग की तासीर ठंडी होती है और इलायची की तासीर भी ठंडी होती है। ऐसे में लौंग और इलायची के साथ अगर आप शहद का सेवन करते हैं तो ये मिश्रण सूखी खांसी (Dry cough) को दूर करने में मदद करेगा। वहीं अगर आप बलगम वाली खांसी में शहद के साथ लौंग और इलायची का सेवन करेंगे तो कोई नहीं मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: पुरानी खांसी दूर करने में कारगर साबित हो सकती है काली किशमिश, डॉक्टर से जानें इसके फायदे

  • जिन लोगों की तासीर गर्म होती है उनके लिए शहद के साथ लौंग और इलायची का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • गर्म तासीर वाले लोगों में पीली बलगम के साथ हल्की खांसी में लौंग, इलायची और शहद खाने से फायदा हो सकता है।
  • सर्दियों में शहद के साथ लौंग और इलायची के सेवन से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो सकती है।
  • शहद के साथ लौंग और इलायची का सेवन पाचन क्रिया को ठीक कर सकता है।

benefitsbenefits

शहद के साथ लौंग और इलायची खाने के फायदे - Benefits Of Cloves And Cardamom With Honey In Hindi

इसे भी पढ़ें: बवासीर को जड़ से खत्म करने में मदद करती हैं ये 3 जड़ी-बूटी, आज से ही करें इस्तेमाल

1. शहद - Honey

शहद में कई तरह के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। सर्दियों के मौसम में शहद (Honey) के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है, इसके साथ ही शहद का सेवन दिल संबंधित समस्याओं को कम करने में कारगर साबित हो सकता है।

2. लौंग - Clove

लौंग में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, लौंग का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रह सकता है।

3. इलायची - Cardamom

इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बॉडी टिश्यू को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इलायची का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

सावधानियां:

  • कोई शरीरिक समस्या से जूझ रहे लोग इन आयुर्वेदिक उपायों का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
  • इन आयुर्वेदिक तत्वों का नियमित सेवन आपको सर्दियों में स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है लेकिन ध्यान रखें कि ये केवल सामान्य सुझाव हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

→ अजवाइन, जीरा और नींबू का पानी पीने से वजन घटाने में मिलेगी मदद, जरूर करें सेवन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 04, 2023 00:00 IST

    Published By : Akanksha Tiwari