बालों पर आंवला और दही लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं , जानें लगाने का तरीका

Amla and Curd Benefits for Hair: बालों पर आंवला और दही लगाने के कई फायदे होते हैं। इससे बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। जानें, लगाने का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर आंवला और दही लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं , जानें लगाने का तरीका


Amla and Curd for Hair in Hindi: आजकल अधिकतर लोग त्वचा के साथ ही बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कोई हेयर फॉल से परेशान हैं, तो कोई डैंड्रफ से। इसके अलावा कई लोगों के बालों की ग्रोथ रुक गई है, तो कुछ लोगों के बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगे हैं। ऐसे में बालों की इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। अगर आप भी बालों की इन समस्याओं से परेशान हैं, तो आंवला और दही का उपयोग कर सकते हैं। आंवला और दही सेहत के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। बालों को मजबूत, मुलायम, डैंड्रफ फ्री और चमकदार बनाने के लिए होममेड आंवला और दही हेयर मास्क लगा सकते हैं। 

आपको बता दें कि आंवला और दही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आंवले में विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं। इसके अलावा दही में विटामिन ए और प्रोटीन अधिक होते हैं। ये सभी विटामिन्स और प्रोटीन बालों के लिए काफी अच्छे होते हैं। इनसे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है, बाल मुलायम बनते हैं और बाल काले-घने बनते हैं। इसके अलावा दही में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है। इसके साथ ही स्कैल्प पर होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाव होता है। इसलिए अगर आप भी बालों से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं,  तो आंवला और दही हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं बालों पर आंवला और दही लगाने के फायदे (Balo par Amla or Dahi Lagane ke Fayde) और तरीके के बारे में-

बालों पर आंवला और दही लगाने के फायदे- Amla and Curd Benefit for Hair in Hindi

1. डैंड्रफ से छुटकारा दिलाए

अगर आपके सिर पर डैंड्रफ या रूसी हो गई है, तो आप आंवला और दही हेयर मास्क लगा सकते हैं। आंवला और दही को बालों पर लगाने से डैंड्रफ को कम करने में मदद मिल सकती है। आंवले और दही में मौजूद गुण डैंड्रफ से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए आप सप्ताह में 2 बार बालों पर आंवला और दही लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- एलोवेरा और आंवला जूस से बालों को बनाएं मजबूत और शाइनी

amla and curd for beautiful hair

2. बालों का झड़ना रोके

आजकल धूल-मिट्टी, प्रदूषण और खराब खान-पान की वजह से अधिकतर लोग हेयर फॉल से परेशान हैं। अगर आपके भी बाल झड़ रहे हैं, तो आप बालों पर आंवला और दही लगा सकते हैं। आंवला और दही बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकता है। दही स्कैल्प को क्लीन करता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत बनते हैं और हेयर फॉल रुकता है।

3. बालों की ग्रोथ करे

अगर महंगे शैंपू, ऑयल का इस्तेमाल करने के बाद भी आपके बालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आप आंवला और दही से बना हेयर मास्क लगा सकते हैं। आंवला और दही बालों को झड़ने से रोकता है, साथ ही बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से बालों पर आंवला और दही लगाएंगे, तो बालों की ग्रोथ तेजी से होने लगेगी

4. बालों को सफेद होने से रोके

कई लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं। ऐसे में अकसर लोग बालों को डाई (कलर) करवाते हैं। लेकिन आप चाहें तो बालों को उम्र से पहले सफेद होने से बचाने के लिए आंवला और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों पर आंवला और दही हेयर मास्क लगाने से बाल अधिक समय तक काले और घने बने रहते हैं।

इसे भी पढ़ें- बालों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है आंवला, जानें प्रयोग का तरीका 

amla and curd for hair

5. डैमेज हेयर को रिपेयर करे 

अगर आपके बाल डैमेज, रूखे और बेजान हो गए हैं, तो आंवला और दही हेयर मास्क लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। आंवला और दही डैमेज बालों को ठीक करने में मदद करता है। आंवला और दही को बालों पर लगाने से बाल मुलायम, चमकदार बनते हैं। साथ ही बालों से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं। 

बालों पर आंवला और दही कैसे लगाएं?- How to Apply Amla and Curd on Hair in Hindi

बालों पर आंवला और दही लगाना काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 2 चम्मच आंवला पाउडर लें। इसमें 2-3 चम्मच दही मिलाएं। अब इस हेयर मास्क को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। एक घंटे के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवला और दही नैचुरल इंग्रीडिएंट्स हैं, जो बालों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।  

Read Next

अलसी के बीजों को बालों पर कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके जिनसे दूर होगी कई समस्याएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version