बालों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है आंवला, जानें प्रयोग का तरीका

अगर आप भी बालों के टूटने और झड़ने आदि से परेशान हैं तो यहां जानें बालों के लिए आंवला के फायदे और प्रयोग का तरीका। 

 
Kunal Mishra
Written by: Kunal MishraUpdated at: Jun 11, 2021 12:15 IST
बालों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है आंवला, जानें प्रयोग का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

कम उम्र में बाल टूटना व झड़ना किसी समस्या से कम नहीं है। आज के समय में अधिकांश युवा बालों के टूटने, उनके असमय सफेद होने और गंजेपन की समस्या से परेशान हैं। दिन में कुछ बाल टूटना साधारण और सामान्य प्रक्रिया मानी जाती है। अगर दिनभर में आपके 40 से 50 बाल टूट रहे हैं तो यह आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। क्या आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जिनके बाल समय से पहले टूटते, झड़ते और सफेद होते हैं? अगर हां, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको बालों की समस्याओं को दूर करने का एक अचूक नुस्खा बताएंगे। जी हां, ऐसी समस्याओं से निजात पाने के लिए आंवले को बेहद कारगर माना जाता है। आंवले के औषधीय गुणों से तो आप बखूबी वाकिफ होंगे, लेकिन क्या आपने बालों पर कभी आंवले का प्रयोग किया है अगर नहीं तो चलिए जानते हैं आंवला बालों की किन समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। 

greyhair

1. बाल सफेद होने से बचाए (Prevent Graying of Hair)

आंवले को सफेद बालों की समस्या दूर करने के लिए एक रामबाण औषधी माना गया है। आंवला विटामिन सी के साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट्स का भंडार माना जाता है, जो आपके बालों को सफेद होने से रोकता है। आंवला आपके बालों में आई सफेदी को कम कर उन्हें प्राकृतिक रूप से काला करने में भी मदद करता है। इसके लिए आपको आंवले के साथ तुलसी की पत्तियों को पीसकर उन्हें पानी में डालकर मिलाना है। अब थोड़ा ढ़ीला होने के बाद इसे अपने स्कैल्प पर मलें और करीब आधे घंटे बाद बाल धो लें। 

इसे भी पढ़ें - बालों पर जामुन का रस लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं

2. बालों का रूखापन दूर करे (Removes Dryness of Hair)

हुत से लोगों के बालों में रूखापन आ जाता है और उनके बालों की प्राकृतिक चमक चली जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आंवला आपकी मदद कर सकता है। आंवले में पाए जाने वाले गुण आपके बालों की चमक को प्राकृतिक रूप से निखारने में मदद करते हैं। इसके लिए स्कैल्प में आंवले के रस को लगाना सबसे बेहतर माना जाता है। आपको आंवले के रस से स्कैल्प और बालों की मसाज करनी है। आंवले का जूस आपके बालों की जड़ों तक जाकर उन्हें अंदरूनी तौर पर साफ और नरिश करता है, जिससे बालों में चमक आती है। 

hairloss

3. बालों का झड़ना कम करे (Stops Hair fall)

आंवला आपके बालों के झड़ने की समस्या पर भी विराम लगाने में मददगार होता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी आपकी शरीर में एंटी ऑक्सडेंट्स को बढ़ाने में सक्षम होता है। विटामिन सी आपके कोलाजन का विकास करने के साथ ही फ्री रेडिकल्स से भी छुटकारा दिलाने में असरदार होता है। जिससे आपके बालों का टूटना कम होता है। इसके लिए आप आंवला और नारियल के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी की प्रचुरता काफी हद तक बालों का टूटना कम करती है। इसके लिए नारियल के तेल को आंवला पाउडर के साथ मिलाएं और इसे बालों पर कुछ देर तक लगाकर छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद इसे धो लें। 

4. डैंड्रफ दूर करने में मददगार (Helps in Removing Dandruff)

डैंड्रफ की समस्या अमूमन लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है। हालांकि आंवला आपको डैंड्रफ से आसानी से निजात दिला सकता है। आंवला में एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो बालों से डैंड्रफ निकालने में मददगार होती हैं। इसके लिए आप आंवला और जैतून के तेल को एक साथ लगा सकते हैं। इसके लिए आंवले को पीसकर उसके साथ जैतून के तेल को मिक्स करें और बालों की मसाज करें। आंवला के साथ जैतून का तेल आपके स्कैल्प को बेहतर तरीके से नरिश करता है, जिससे बालों में रूसी व डैंड्रफ की समस्या खत्म होती है। 

इसे भी पढ़ें  - बालों के लिए बेहद फायदेमंद है पुदीना, जानें इसके 5 फायदे और प्रयोग करने का तरीका

5. चिपचिपे बालों से दिलाए छुटकारा (Helps in Getting Rid of Oily Hair)

चिपचिपे यानि ऑयली बाल भी किसी समस्या से कम नहीं है। यह हर समय आपके जी का जंजाल बना रहता है। आंवला आपके बालों के लिए एस्ट्रीजेंट के तौर पर काम करता है। इसमें मौजूद तत्व आपके स्कैल्प से एक्सट्रा ऑयल को निकालने में मदद करते हैं। इसके लिए आंवला को अच्छे से सुखा लें और इसे पानी में अच्छे से उबालकर इसका एक पेस्ट तैयार करें और स्कैल्प में लगाएं। यह चिपचिपे बालों की समस्या जल्दी दूर करता है। 

आंवला बालों के लिए बहुत मददगार साबित होता है। आप इस लेख में दिए गए तरीकों से आंवले का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Read more Articles on Hair Care in Hindi 

Disclaimer