योग, प्राणायाम और व्यायाम हर मर्ज की दवा हैं। नियमित योग और एक्सरसाइज करने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह आपको रोगमुक्त और लंबे स्वस्थ जीवन जीने में मदद करते हैं। लेकिन जंहा एक्सरसाइज की बात करें, तो एक निश्चित मात्रा में एक्सरसाइन करना ही फायदेमंद है, जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जी हां, यही सुना...अब कार्डियो एक्सरसाइज की बात की जाए, तो यह आपकी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ से लेकर ब्रेन फंक्शन में सुधार और मूड को बेहतर बनाने तक कई फायदों से भरपूर है। लेकिन अगर कार्डियो एक्सरसाइज को जरूरत से ज्यादा किया जाए, तो इससे आपको कुछ पेरशानियां भी हो सकती हैं। आइए यहां हम आपको 5 संकेत बता रहे हैं, जो दर्शाते हैं कि आप कार्डियों एक्सरसाइज अधिक कर रहे हैं।
थकान महसूस करना
अगर आप रात को एक अच्छी नींद लेने के बाद भी थकान महसूस करते हैं, तो इसकी वजह अधिक कार्डियो एक्सरसाइज करना हो सकता है। क्योंकि अधिक व्यायाम करने से कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन के स्तर में वृद्धि हो सकती है। यह स्ट्रेस हार्मोन आपकी नींद की गुणवत्ता में गिरावट का नेतृत्व करते हैं। जिसकी वजह से आप पूरी रात सोने के बाद भी अगले दिन थकान महसूस करते हैं।
बार-बार चोट आना
बहुत अधिक कार्डियो एक्सरसाइज करने से आप अपनी मांसपेशियों को खोना शुरू कर देते हैं। बहुत अधिक कार्डियो के कारण चोट का खतरा दस गुना बढ़ जाता है। जिसमें बड़ी चोटें या मामूली चोटें हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 4 कारणों से वेट लिफ्टिंग के दौरान जरूरी है रिस्टबैंड (Wristband) पहनना, जानें किन बातों का रखें ख्याल
वजन कम करने में मुश्किल होना
बहुत अधिक कार्डियो एक्सरसाइज से आपका वजन कम करने में कठिनाई होने लगती है। इससे आप अन्य एक्सरसाइज से बनाई मसल्स को खो देते हैं और यह आपके मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है। जिसके परिणामस्वरूप आपके शरीर में फैट बर्निंग का तंत्र धीमा हो जाता है। इस प्रकार, आपके वजन कम करने के परिणाम उतने जल्दी नहीं आ पाते, जितना कि होने चाहिए।
दिल की धड़कन का बढ़ना
यदि आप आराम करते समय अपने दिल की धड़कन जांचते हैं और हार्ट रेट अधिक होता है और यह लगातार 4-5 दिनों तक वैसा ही रहता है। तो, यह बहुत अधिक कार्डियो का खतरनाक संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके दिल की मांसपेशियों ये भूल जाती है कि वह किस तरह आराम करना पसंद करती है। इससे आपका हार्ट रेट बढ़ा रहता है और आपको दिल की बीमारियों का खतरा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: हर्निया सर्जरी के बाद रिकवरी करने में मददगार हैं ये 5 एक्सरसाइज
प्रतिदिन कितना कार्डियो एक्सरसाइज करना है सही?
कार्डियो एक्सरसाइज की सही मात्रा कई कारकों पर आधारित है, जैसे- उम्र, मौजूदा चिकित्सा स्थिति, वर्तमान या पिछली कोई चोटों के आधार पर आदि। हालांकि, सामान्य तौर पर, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) स्वास्थ्य और बीमारी के जोखिम में कमी के लिए प्रत्येक सप्ताह 150 मिनट या अधिक मध्यम-तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि और या 75 मिनट या उससे अधिक जोरदार-गहन गतिविधि की सलाह देता है। इस गाइडलाइन के आधार पर, आप हफ्ते में पांच मिनट 30 मिनट की सैर कर सकते हैं।
किसी भी चीज की अति बुरी होती है। भले ही वह ढेरों फायदे देने वाली एक्सरसाइज हो या फिर कोई खाद्य पदार्थ। मॉडरेशन में कार्डियो आपके शरीर को स्वस्थ रहने और फिट रहने में मदद करेगा।
Read More Article on Exercise And Fitness In Hindi