Side Effects Of Excessive Cycling: फिटनेस के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कोई डाइटिंग करता है, तो कोई एक्सरसाइज। कोविड के बाद, फिटनेस को लेकर लोगों का नजरिया बदला है। अब लोग फिट और हेल्दी बॉडी पर फोकस करते हैं। यह सेहत की तरफ पॉजिटिव स्टेप है। फिटनेस के लिए साइकिल चलाना कई लोगों का पसंदीदा वर्कआउट भी होता है। साइकिल चलाना आसान है। इसे चलाने से सेहत तो बनती ही है, साथ ही चलाने वाले का मनोरंजन होता है। साइकिल चलाना एक रोचक कार्य है। लेकिन फिटनेस के लिए कोई भी जरूरत से ज्यादा करेंगे, तो वह हानिकारक हो सकता है। इसी तरह अगर आप फिटनेस के लिए जरूरत से ज्यादा साइकिल चलाएंगे, तो सेहत बनने के बजाय बिगड़ सकती है। अब तक आपने साइकिल चलाने के फायदे सुनें होंगे लेकिन आज हम आपको बताएंगे जरूरत से ज्यादा साइकिल चलाने के क्या नुकसान हो सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ की रहने वाली सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
जरूरत से ज्यादा साइकिल चलाने के नुकसान- Side Effects of Excessive Cycling
- गर्दन और कंधे में दर्द हो सकता है क्योंकि साइकिल चलाते समय आर्म्स पर शरीर के वजन का ज्यादा भार रहता है।
- ज्यादा साइकिल चलाने से पैर और घुटनों में दर्द हो सकता है।
- साइकिल को ज्यादा देर तक चलाएंगे, तो सीट पर बैठे-बैठे हिप पेन हो सकता है।
- ज्यादा देर साइकिल चलाने से घबराहट, थकान और कमजोरी होने लगती है।
- साइकिल ज्यादा देर तक चलाने से इनर थाइज में कपड़ों की रगड़ से होने वाले रैशेज और खुजली (चफिंग) की समस्या हो सकती है।
- ज्यादा तेज या ज्यादा देर तक साइकिल चलाने से सांस लेने में समस्या हो सकती है खासकर पहाड़ी इलाकों में ज्यादा देर साइकिल चलाने से सांस की समस्या हो सकती है।
- ज्यादा देर साइकिल चलाने से शरीर के निजी अंगों में दर्द या असुविधा का एहसास हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- फिटनेस के लिए रोज करते हैं साइकिलिंग, तो जानें लंबी साइकिल राइड से पहले क्या खाएं ताकि बना रहे स्टैमिना
फिटनेस के लिए सही ढंग से साइकिल चलाने के टिप्स- Right Way of Cycling
- साइकिल चलाते समय पॉश्चर का ख्याल रखें, आगे की तरफ ज्यादा न झुकें इससे दर्द हो सकता है। कमर और पीठ सीधा रखते हुए साइकिल चलाएं।
- अपनी एल्बो को साइकिल चलाते समय मोड़ें नहीं, इससे कंधे, हाथ और कलाई पर जोर पड़ सकता है।
- अपने हाथ को आराम देते हुए रिलैक्स होकर साइकिल का हैंडल पकड़ें, ज्यादा जोर देने से बीपी और स्ट्रेस बढ़ सकता है।
- साइकिल चलाते समय ब्रेक लेना जरूरी है, ब्रेक न लेने से थकान और कमजोरी होने लगती है।
- साइकिल चलाने से पहले वार्म अप जरूर करें, इससे बीपी बढ़ने की समस्या नहीं होती और शरीर साइकिलिंग के लिए तैयार हो जाता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Read Next
60 साल की उम्र में भी बेहद फिट दिखती हैं नीता अंबानी, जानें उनका फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version