शरीर को स्वस्थ और रोग मुक्त रखने के लिए योगासनों का नियमित अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। योग का अभ्यास आपकी मानसिक शांति के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। शरीर की अलग-अलग समस्याओं के लिए तमाम अलग-अलग योगासनों के अभ्यास का महत्व है। योग मुद्राओं के अभ्यास से भी आप कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आकाश मुद्रा का अभ्यास भी आपके मानसिक स्वास्थ्य और शरीर की कई गंभीर समस्याओं के लिए उपयोगी माना जाता है। आकाश मुद्रा के अभ्यास से माइग्रेन जैसी गंभीर समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। इस योग मुद्रा को शुनि मुद्रा भी कहा जाता है। योग विज्ञान में इसे बहुत ही प्रभावशाली मुद्रा माना गया है।
आकाश मुद्रा का अभ्यास करने के फायदे (Akash Mudra Benefits)
युर्वेद के मुताबिक हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है। आकाश मुद्रा इन्हीं में से एक तत्व से जोड़ने का काम करती है। आयुर्वेद और योग विज्ञान के मुताबिक आकाश मुद्रा का अभ्यास न सिर्फ आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का काम करता है बल्कि माइग्रेन और कानों से जुड़ी गंभीर समस्याओं में भी बहुत फायदेमंद होता है। आकाश मुद्रा का नियमित अभ्यास करने से मिलने वाले फायदे इस प्रकार से हैं।
1. माइग्रेन की समस्या से छुटकारा
माइग्रेन की समस्या आज के समय में लोगों में खूब हो रही है। खानपान, जीवनशैली और तनाव आदि इसका प्रमुख कारण माने जाते हैं। दिन भर के कामकाज के बाद तनाव पूर्ण जीवन बिताना और पर्याप्त नींद न पूरा कर पाने की वजह से यह समस्या कम उम्र के लोगों में खूब देखी जाती है। माइग्रेन से छुटकारा पाने के लिए आकाश मुद्रा का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। आप नियमित रूप से सही ढंग से आकाश मुद्रा का अभ्यास कर माइग्रेन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : डार्क सर्कल्स और बेजान स्किन से छुटकारा पाने के लिए रोज करें मकर मुद्रा का अभ्यास, बढ़ेगी चेहरे पर चमक
2. हृदय रोगों का जोखिम कम होता है
आयुर्वेद और योग विज्ञान के मुताबिक आकाश मुद्रा का अभ्यास करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इस मुद्रा के अभ्यास से आपके शरीर में वात, पित्त और कफ दोष संतुलित होता है जिससे आपको हृदय रोगों का खतरा कम रहता है। नियमित रूप से आकाश मुद्रा का कम से कम महीने भर अभ्यास करने से ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में फायदा मिलता है।
3. कान की समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद
कान बहने की समस्या हो या कान में गंभीर दर्द की समस्या, आकाश मुद्रा का अभ्यास इसके लिए बहुत उपयोगी होता है। कान से जुड़ी गंभीर समस्याओं में भी आकाश मुद्रा का अभ्यास फायदेमंद माना जाता है। कान से कम सुनाई देने वाले लोगों के लिए भी आकाश मुद्रा का नियमित अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करें रोज सुची मुद्रा, जानें इसके 3 फायदे और करने का तरीका
4. मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद आकाश मुद्रा
मानसिक समस्याओं को दूर करने और तनाव आदि से छुटकारा पाने के लिए आकाश मुद्रा का नियमित अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से आकाश मुद्रा का अभ्यास करने से तनाव, डिप्रेशन जैसी गंभीर मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
5. हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में आकाश मुद्रा का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आकाश मुद्रा का अभ्यास जरूर करना चाहिए। आकाश मुद्रा के अभ्यास से शरीर में वात, पित्त और कफ दोष शांत होते हैं और शरीर में खून का प्रभाव निरंतर बना रहता है। ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए और हाई ब्लड प्रेशर से छुटकारा पाने के लिए आकाश मुद्रा का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है।
आकाश मुद्रा का अभ्यास करने का तरीका (How To Do Akash Mudra Yoga)
आकाश मुद्रा का अभ्यास करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
- आकाश मुद्रा का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं।
- अब अपने हाथों की मध्यमा यानी बड़ी उंगली को अंगूठे के आगे वाले भाग से जोड़ें।
- कुछ देर तक इसी स्थिति में बैठे रहें।
इसे भी पढ़ें : कूल्हे के दर्द (हिप बर्साइटिस) से राहत दिलाती हैं ये 5 एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका
आकाश मुद्रा का अभ्यास शुरुआत में 3 मिनट तक के लिए करें। इसके बाद धीरे-धीरे आप इसके समय को बढ़ा सकते हैं। किसी भी जगह चलते-फिरते या कुछ काम करते हुए इसका अभ्यास न करें।
(all image source - freepik.com)