Ajwain and Honey benefits in Hindi: अधिकतर घरों में अजवाइन और शहद जरूर मौजूद होता है। लोग अजवाइन की चाय, काढ़ा बनाकर पीते हैं। वहीं शहद का उपयोग भी हर्बल टी, दूध आदि में मिलाकर किया जाता है। अजवाइन और शहद दोनों में पोषक तत्व भरपूर होते हैं. आप चाहें तो अजवाइन और शहद को एक साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। अजवाइन और शहद खाने से सेहत को कई फायदे (Ajwain aur Shahad ke Fayde) मिल सकते हैं।
अजवाइन और शहद के फायदे
1. इम्यूनिटी बढ़ाए
जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वे किसी भी बीमारी की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप अजवाइन और शहद का सेवन कर सकते हैं। आप अजवाइन को पानी में उबाल लें। अब इसमें पानी को छानें और इसमें शहद मिला लें। इस पानी को रोजाना पीने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
टॉप स्टोरीज़
2. सर्दी-जुकाम से राहत दिलाए
मौसम बदलने पर अधिकतर लोगों को सर्दी-जुकाम और खांसी से परेशान होना पड़ता है। अगर आप भी इनमें शामिल हैं, तो अपनी डाइट में अजवाइन और शहद को शामिल कर शुरू कर दें। रोजाना अजवाइन के पानी में शहद डालकर पीने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। इससे आपका सर्दी-जुकाम और खांसी से बचाव होगा। साथ ही गले की खराश में भी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- दालचीनी, काली मिर्च और अदरक का पाउडर एक साथ लेने से मिलेंगे ये 5 फायदे
3. वेट लॉस में सहायक
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अजवाइन और शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालें। इसे अच्छी तरह से उबाल लें, फिर छानकर शहद मिला लें। अब इस पानी को रोजाना पीने से आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है। यह एक डिटॉक्स वॉटर की तरह काम करेगा, इसे पीने से कैलोरी और फैट बर्न होता है।
4. टॉक्सिंस बाहर निकाले
समय-समय पर बॉडी को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर में जमा सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप अजवाइन और शहद का पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप अजवाइन को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छान लें और इसमें शहद मिला लें। रोजाना सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से आपके शरीर में जमा सारी गंदगी निकल जाती है।
5. पाचन बेहतर बनाए
पाचन को बेहतर बनाने के लिए आप अजवाइन और शहद को एक साथ मिलाकर ले सकते हैं. इसके लिए आप अजवाइन का पाउडर बना लें। रात को सोते समय इस पाउडर में शहद मिलाकर चाट लें। इससे सुबह आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा। शरीर में जमा मल आसानी से निकल जाएगा। अजवाइन और शहद गैस, कब्ज और अपच की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।
इसे भी पढ़ें- गुनगुने पानी में मिलाकर खाएं दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे
आप भी अजवाइन और शहद को एक साथ मिलाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप कोई डाइट या मेडिशन ले रहे हैं, तो इनका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।