एरोबिक एक्सरसाइज की मदद से आप अपनी मांसपेशियों की ताकत बढ़ा सकते है। साथ ही इससे आपकी हड्डियां भी मजबूत होती है। इसमें आप कई सारी शारीरिक गतिविधियों की मदद से मांसपेशियों में खिंचाव और मजबूती आती है। इससे आपका शरीर सुडौल और आकर्षक दिखता है। इसके लिए आप दौड़ना, तेज चलना, साइकिल चलाना, बॉस्केटबॉल खेलना और डांस करना जैसे एरोबिक्स एक्सरसाइज कर सकते है। इससे शरीर में निरंतर गति बनी रहती है और आपकी हृदय की गति तेज हो जाती है, जिससे आप तेजी से सांस लेते है और पूरे शरीर में अच्छे से ऑक्सीजन का प्रवाह होता है, जिससे सभी अंग स्वस्थ ढंग से काम करते है। नियमित एरोबिक एक्सरसाइज करने से आपकी हृदय प्रणाली भी मजबूत होती है और क्रोनिक डिजीज के लक्षणों को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ये काफी महत्वपूर्ण है। एरोबिक एक्सरसाइज करते समय आपको अपने मांसपेशियों में गति लाने की जरूरत होती है। साथ ही इसे अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही करने का प्रयास करना चाहिए। आइए हम आपको ऐसे ही कुछ एरोबिक्स व्यायाम के बारे में बताते है, जिससे आपकी मांसपेशियां मजबूत हो सकती है।
इन एरोबिक्स एक्सरसाइज का करें अभ्यास
1. रस्सी कूदना
रस्सी कूदने से आपके हाथों और पैरों की मांसपेशियों में मजबूती आती है। साथ ही हृदय प्रणाली और सांसों की समस्या भी कम हो सके। साथ ही इससे लंबाई भी बढ़ सकती है। इसे आप सप्ताह में आप 3 से 5 बार 15 मिनट से 25 मिनट के लिए कर सकते है। यह एक बेहतरीन इनडोर या आउटडोर एक्टिविटी है। इसके लिए आप जिम के जूते पहनकर रस्सी ले लें और पैरों को एक बराबर सीधी रेखा में रखें। रस्सी को अपने दोनों हाथों से पकड़ें और फिर पैरों को एक साथ उठाकर कूदें और वापस जमीन पर आएं। उस दौरान बहुत अधिक कूदने का प्रयास न करें। इससे आपको चोट लग सकती है। रस्सी कूदने से पहले जॉगिंग जरूर कर लें। साथ ही हर 15 सेकेंड के बाद ब्रेकअप लें और फिर अगले सेट को शुरू करें। अगर आप पहली बार रस्सी कूद रहे है, तो इसे केवल 30 सेकेंड करने के प्रयास करें।
Image Credit- Freepik
2. दौड़ना या जॉगिंग
दौड़ना या जॉगिंग एक बहुत प्रभावी एरोबिक व्यायाम है। इससे आपकी मांसपेशियों का विकास और पूरे शरीर के अंगों में रक्त संचार उचित ढंग से होता है। इससे कैलोरी को तेजी से घटाने और मूड को सही करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप सही जूते पहन लें और सुबह-शाम आधे घंटे के लिए दौड़ें। इसके लिए आप हर 5 मिनट के बाद 1 मिनट के लिए धीरे-धीरे चलने का प्रयास करें। हालांकि दौड़ने से पहले स्ट्रेचिंग जरूर करें।
3. स्विमिंग
बहुत से लोगों को स्विमिंग करना अच्छा लगता है। इससे मांसपेशियों को टोन करने और फेफड़ों की मजबूती के लिए काफी अच्छा होता है। आप पूल में सही तरीके से स्विमिंग सूट पहनकर जा सकते है। इसे आप ट्रेनर की मदद से कर सकते है। तैराकी से आपको ज्यादा चोट लगने का डर नहीं होता है लेकिन अगर आप पहली बार स्विमिंग करने जा रहे है, तो आपको ट्रेनर की मदद से ही करना चाहिए। इसे आप 10 से 30 मिनट के लिए सप्ताह में 2 से 5 बार करें। हालांकि हर 10 मिनट के लिए ब्रेक लें।
इसे भी पढ़ें- एरोबिक एक्सरसाइज से बढ़ती है ब्रेन पॉवर, जानें अन्य फायदे
4. जुम्बा
जुम्बा एक एरोबिक डांस शैली है, जिसकी मदद से शरीर के सभी हिस्सों को टोन करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में लचीलापन बना रहता है और शरीर सुडौल बनता है। इससे तनाव दूर रहता है। इस दौरान आप किसी संगीत पर जुम्बा डांस कर सकते है। इसे आप सप्ताह में 1 से 3 बार 60 मिनट के लिए कर सकते है। डांस के समय आरामदायक जूते पहनें और हर 15 मिनट बाद ब्रेक लें और पानी पिएं। साथ ही शुरुआत में ट्रेनर की मदद से जुम्बा करने का प्रयास करें ताकि चोट से बच सकें।
Image Credit- Freepik
5. पैदल चलना या टहलना
रोजाना टहलने से हृदय रोगों, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और डिप्रेशन का खतरा कम हो सकता है। साथ ही इससे पैरों की मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती है। इसके लिए आप सुबह-शाम सप्ताह में 5 दिन 30 मिनट के लिए टहल सकते है। इसके अलावा आप प्रतिदिन 1000 कदम चलने से भी अपने आपको फिट रखने में मदद मिलती है। आप बाद में धीरे-धीरे कदमों की संख्या बढ़ सकती है। टहलने के दौरान सही जूते पहनें और तेजी से सांसे लेने की कोशिश करें। साथ ही अपनी क्षमता से अधिक चलने का प्रयास न करें। इससे घुटनों या पैरों में चोट लग सकती है।