फिट रहने के लिए योग और एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। नियमित तौर पर शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना आपको बीमारियों से कोसों दूर रखती है। हाल ही में बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेस निया शर्मा वर्कआउट करती नजर आई हैं। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में वे शीर्षासन करती नजर आ रही हैं। आइये जानते हैं इस एक्सरसाइज को करने के कुछ फायदे।
शीर्षासन करने के फायदे
- शीर्षासन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- इस आसन को करने से तनाव और डिप्रेशन की समस्या में लाभ मिलता है।
- यह आसन अस्थमा के साथ ही सांस से जुड़ी अन्य समस्याओं को कम करने में फायदेमंद साबित होता है।
- इसे करने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे सभी अंगों तक ब्लड की सप्लाई आसानी से हो पाती है।
- इसे करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।
- शीर्षासन करने से शरीर का उपरी हिस्सा मजबूत होता है साथ ही शारीरिक स्टेमिना भी बढ़ता है।
- इसे करने से ब्रेन तक ब्लड और ऑक्सीजन की सप्लाई तेज होती है, जिससे नर्वस सिस्टम भी हेल्दी रहता है।
फेफड़ों के लिए भी फायदेमंद है शीर्षासन
शीर्षासन करना फेफड़ों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। 3 से 5 मिनट तक इस एक्सरसाइज को करने से आपके फेफड़े मजबूत होने के साथ ही हेल्दी भी रहते हैं। शीर्षासन करने से फेफड़ों तक ब्लड की सप्लाई बेहतर होती है, जिससे फेफड़ों की कार्यक्षमता भी बढ़ती है। प्रदूषण से बचने के लिए भी आप इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इसे करने से आप लंबी गहरी सांस भर सकते हैं, जिससे सांस लेने से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।
शीर्षासन करने के तरीका
- शीर्षासन करने के लिए हाथों के तलवों को जमीन पर लगाएं।
- शुरुआत में आपको किसी दीवार के सहारे धीरे-धीरे शरीर को उपर की ओर करना है।
- शीर्षासन की स्थिति में आपकी कमर, गर्दन और कंधे बिल्कुल सीधे होने चाहिए।
- ऐसे में आप हाथों के बल खड़े होने के साथ ही सिर के बल पर भी खड़े हो सकते हैं।
- इस अवस्था में कम से कम 30 सेकेंड से लेकर एक मिनट तक बने रहें।