छोटे बच्चों की तरह ही घर के बुजुर्गों की भी ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है। खासकर जो लोग 65 वर्ष की आयु से अधिक हैं, क्योंकि एक उम्र के बाद उनका शरीर कमजोर हो जाता है। उनमें रोगों से लड़ने की शक्ति भी धीरे-धीरे क्षीण होने लगती है। घर के बुजुर्ग यानी आपके दादा-दादी स्वस्थ रहें इसके लिए आपको उनकी डाइट, वर्कआउट और डेली रूटीन को मेनटेन करने में उनकी मदद करनी चाहिए। उन्हें समय पर नाश्ता, खाना और दवाई जरूर दें। साथ ही उनके आहार में पोषक तत्वों पर विशेष ध्यान दें ताकि उनकी इम्यूनिटी बनी रहे। क्योंकि, एक अच्छा इम्यून सिस्टम बीमारियों को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा यह घातक कोशिकाओं से सिस्टम से हटाता है। मजबूत इम्यून सिस्टम वायरस और बैक्टीरिया के संक्रमण को रोकता है।
आज हम आपको इस लेख में 7 ऐसे फूड के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपने दादा-दादी को जरूर खिलाएं ताकि उनका शरीर किसी भी संक्रमण से लड़ सके और आपके साथ वे हमेशा स्वस्थ रहें।
1. ब्राउन राइस - Brown Rice
ब्राउन राइस में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और ताकतवर प्लांट बेस्ट यौगिक होते हैं। इन्हें जब आप खाते हैं तो यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में आपकी मदद करते हैं। ब्राउन राइस में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ता है जोकि इम्यून सिस्टम और पूरे शरीर को कमजोर बनाता है।
2. शकरकंद - Sweet Potato
शकरकंद बीटा कैरोटीन और विटामिन ए से युक्त होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो कि अधिक आयु के लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है। इसके साथ ही यह सब्जी कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स होता है। बुजुर्गों को सप्ताह में एक शकरकंद जरूर खाना चाहिए।
3. पालक - Spinach
पालक विटामिन सी के साथ कई एंटीऑक्सीडेंट और बीटा कैरोटीन ये युक्त होता है। पालक को आहार में शामिल करना अच्छा विकल्प है। हालांकि, इसे बारिश के मौसम में खाने से बचना चाहिए। पालक में विटामिन K भी होता है। यह पत्तेदार सब्जी वृद्ध लोगों के इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है।
4. अंडे - Eggs
अगर आपको अंडे खाना पसंद है तो प्रोटीन और विटामिन से युक्त अंडे को आहार में जरूर शामिल करें। यह आपके Immune System को बूस्ट करता है। दरअसल, अंडे को विटामिन और खनिजों का भंडार माना जाता है, जो आपके दादा-दादी के इम्यून सिस्टम को बढ़ा सकता है।
5. दही - Yoghurt
अगर आपके दादा-दादी में वात दोष की समस्या नहीं है तो उन्हें खाने में दही जरूर देना चाहिए, इससे उनके आंतों की स्ट्रेंथ बढ़ेगी साथ ही गैट्रोइंटेटाइनल परेशानियों का समाधान होगा। दही प्रोबायाटिक्स से युक्त होता है, इसमें गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं। जो आपके पेट को हेल्दी रखता है। हेल्दी पेट इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने का एक माध्यम है।
6. जड़ी-बूटियां और मसाले - Herbs & Spices
जड़ी-बूटियां और मसालों को सदियों से औषधि के तौर पर प्रयोग किया जाता रहा है। इनका अलग-अलग प्रकार से सेवन करने से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है और बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। ये क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। आप यह सुनिश्चित करें कि आपके दादा-दादी के आहार में दालचीनी, अदरक, लहसुन, कालीमिर्च, ऑरेगेनो आदि जड़ी-बूटियां और मसाले मौजूद हों।
इसे भी पढ़ें: रात में क्यों नहीं करना चाहिए दही का सेवन? जानें क्या है दही खाने का सही समय
7. पानी - Water
बुजुर्गों के लिए पानी बहुत ही आवश्यक है। रोजाना कम से कम 8 ग्लास पानी उन्हें जरूर दें। ध्यान रखें कि पानी फ्रिज का नहीं होना चाहिए। पानी म्यूकस को नम रखता है इससे सर्दी-जुकाम की संभावना कम हो जाती है। पानी से वह खुद को हाइड्रेट रखेंगे। शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलेंगे। साथ ही आप उन्हें ऐसे फल और सब्जियों को खाने में दें, जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो।
इसे भी पढ़ें: लो कैलोरी फूड के इन फायदों को जानते हैं आप, कुछ इस तरह तैयार करें अपनी डाइट
उपरोक्त खाद्य पदार्थों को देने के साथ उनके वर्कआउट पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्हें नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक के लिए ले जाएं। भोजन के बाद टहलाएं। घर में उनके साथ योग और प्राणायाम करें। हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने में उनकी मदद करें।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi