
शादी में दिखना है खूबसूरत तो ट्राय करें ये योगासन, इससे सेहत और सूरत दोनों अच्छी रहेगी
क्या आप भी जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं? अगर हां तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। शादी से पहले कई तरह की बातें मन में चलती हैं जिसके चलते स्ट्रेस होता है वहीं कुछ लड़कियां अपने लुक या वजन को लेकर भी चिंता करती हैं। इन सब परेशानियों से बचने के लिए आपको योग करना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं 5 योगा पोज जिससे आपकी सेहत तो अच्छी रहेगी ही साथ ही शादी में आपकी खूबसूरती में चारचांद लग जाएंगे। इस पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक के योगा एक्सपर्ट डॉ रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से बात की।
1. चक्रावकासन (Cat-cow pose for toned body before wedding)
इस योगा को करने से पॉश्चर अच्छा होता है। शादी में लड़कियां टोन्ड बॉडी चाहती हैं। उनके लिए ये योगा बेस्ट है। अगर थकान के कारण आपकी पीठ या कमर में दर्द है तो भी आप इसे कर सकते हैं। इसे कैट-काऊ पोज भी कहते हैं क्योंकि इसे करने से गाय या बिल्ली जैसी मुद्रा बनती है। इसके करने के लिए अपने दोनों हाथ और पैरों को जमीन पर टीका कर बैठ जाएं। स्पाइन को सीधा रखते हुए सांस भरें और ऊपर की तरफ देखें। फिर सिर को दोनों हाथों के नीचे ले जाएं। पैरों को एक-दूसरे से दूर रखें।
2. मफिन टॉप पोज (Muffin top pose to reduce belly hip fat before wedding)
मफिन टॉप एक स्लैंग है जिसका मतलब होता है लोअर बैली या हिप फैट। अगर आपको भी हिप या बैली फैट कम करना है तो ये योग आपके लिए पर्फेक्ट रहेगा। कुछ लड़कियों का लोअर पार्ट अपन से भारी होता है वो इसे कर सकते हैं। इसके लिए हाथों को क्रिस क्रॉस करके पीठ के बल लेट जाएं। घुटनों को मोड़ लें। उंगलियों को सिर के पीछे जोड़ लें। दोनों घुटनों को हिप्स की तरफ ऊपर उठाएं। अपर बॉडी को दाएं घुटने की तरफ मोड़ें। लेफ्ट पैर को दूर कर लें। सेंटर पर आएं। फिर बाएं ओर मुड़ें। इसे 5 बार दोहराएं।
इसे भी पढ़ें- शादी सीजन एंजॉय करने में सता रही है फिटनेस की चिंता? पार्टी के अलगे दिन इन 5 तरीकों से करें बॉडी डिटॉक्स
3. कपोतासन (Pigeon pose is good for digestion)
शादी के समय बाहर का खाना या हैवी फूड से अपच हो सकती है ऐसे में आप ये योग जरूर करें। पाचन तंत्र के लिए ये अच्छा माना जाता है। जिन्हें साइटिका की परेशानी है वो भी इसे कर सकते हैं। योग करने के लिए सीधे बैठ जाएं, दोनों हाथों को पीछे की ओर लेकर जाएं कमर के पास रखें और हाथों को पैरों के पंजों पर रखें। गर्दन को पीछे की ओर झुकाएं,कमर को भी पीछे करें। हाथों को पैरों के पीछे जमीन पर लेकर जाएं। हाथों को पैरों की ओर खिसकाएं। कुछ देर ऐसे रहने के बाद हाथों को पंजों की ओर लेकर जाएं और पंजे को ऊपर रखकर एड़ी पकड़ लें। इस मुद्रा में आप कबूतर की मुद्रा बना लेंगे।
4. सिंहासन (Simhasana pose to reduce weight before wedding)
होने वाली दुल्हन के लिए ये योगा मददगार है क्योंकि बहुत सी लड़कियों को शादी के समय अपने वजन की चिंता होती है। इससे वजन कम होता है। शादी के समय चेहरे पर निखार चाहिए तो ये योगा करें। सिंहासन योग करने के लिए दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं, दाएं पैर को मोड़े और बाएं को जांख पर रखें और बाएं को मोड़कर दाएं पैर की जांघ पर रखें। आगे की ओर झुके और दोनों घुटनों के बल पर हाथों को नीचे फर्श पर रख लें। शरीर के ऊपर के हिस्से को ऊपर की ओर खींचें। जीभ को मुंह के बाहर निकालें। नाक से सांस लें और आंखें खुली रखें। आप शेर की मुदा में खुद को पाएंगी। इसे 4 से 6 बार दोहराएं।
इसे भी पढ़ें- खुद की है शादी या किसी शादी फंक्शन में जाने का है प्लान, तो इन आसान स्किनकेयर टिप्स से पाएं ग्लोइंग स्किन
5. समा वृत्ति (Visama vritti pose to reduce stress during wedding)
बहुत सी लड़कियों को शादी के समय नई जिंदगी के बारे में सोचकर घबराहट होती है। स्ट्रेस को कम करने के लिए ये योग काम आएगा। शादी के समय बहुत सी बातें मन में चल रही होती हैं ऐसे में आप स्ट्रेस ले लेते हैं। उससे बचने के लिए ये योग ट्राय करें। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। शांति से बैठ जाएं, आंखें बंद कर लें। नैचुरल ब्रीथिंग पर ध्यान दें। आपको सांस अंदर लेते समय 4 सेकेंड गिनने हैं। 4 सेकेंड में सांस अंदर लें और 4 सेकेंड में बाहर छोड़ें। इस सिंपल योग को 15 से 30 मिनट तक करना है।
Read more on Yoga in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।