
वैलेंटाइन डे आने वाला है आप इस बार अपने पार्टनर के साथ एक्रो योगा ट्राय करें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा और बॉडी फिट बनेगी।
वैलेंटाइन डे नजदीक है। आप भी अपने पार्टनर के लिए कुछ हटकर प्लान कर रहे हैं? अगर हां तो हमारे पास आपके लिए एक हेल्दी ऑप्शन है। आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने साथी के साथ फिट जिंदगी की शुरूआत कर सकते हैं। इसका मजेदार तरीका है एक्रो योगा। इसको कपल योगा के नाम से भी जाना जाता है। इससे न सिर्फ आपकी हेल्थ अच्छी रहती है बल्कि आपके पार्टनर के साथ बॉडिंग भी मजबूत होती है। एक्रो योगा से पेट, हिप्स, बाजू शेप में आते हैं। एक्रो योगा करने से आप दिन भर शरीर में एनर्जी महसूस कर पाएंगे। इससे आप काम में भी पूरे दिन फ्रेश रहेंगे। कुछ शोध के अनुसार एक्रो योगा करने से कैंसर का खतरा कम होता है। इससे कोलोन और ब्ल्ड कैंसर के चांस कम होते हैं। अगर आप ये योग 20 मिनट तक रोज करें तो आपकी बॉडी से बैली फैट कम होने लगेगा। इस पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक के योगा एक्सपर्ट डॉ रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से बात की।
क्या है एक्रो योगा? (What is Acro Yoga)
ये योग और एक्रोबेटिक्स से मिलकर बना है इसलिए इसे एक्रो योगा के नाम से जाना जाता है। इस योग में योग की मुद्राओं को डांस, खेल, मार्शलआर्टस के तरीके से किया जाता है। इस योग को 2 लोग एक-दूसरे के साथ कर सकते हैं। इससे हमारा शरीर लचीला बनता है। आप इंजॉय करने के साथ-साथ अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। ये मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।
कपल्स की बॉन्डिंग के लिए फायदेमंद है एक्रो योगा (Yoga for couples)
2013 में एक शोध हुआ जिसके मुताबिक ये पता चला कि उन लोगों में उत्साह और मनोबल ज्यादा होता है जो ग्रुप या किसी के साथ काम करते हैं जबकि जो लोग अकेले किसी टास्क को करते हैं तो उनमें उत्साह नहीं होता। उसी तरह योगा या कसरत के दौरान आपके साथ कोई साथी हो तो आपको देर तक कसरत करने का मन करेगा। जरूरी नहीं है कि एक्रो योगा सिर्फ कपल्स के लिए है आप किसी भी दोस्त या फैमिली के साथ इसे कर सकते हैं। पार्टनर के साथ इस योगा को करने का फायेदा है कि आपकी बॉडी एक समय पर कसरत करने की आदी हो जाती है। आप समय के साथ चलते हैं। जबकि जो लोग अकेले कसरत करते हैं उनमें समय की पाबंदी नजर नहीं आती। इसके साथ ही इस योग से एक कॉम्पिटीशन का भाव मन में रहता है कि हमें दूसरे कपल्स से ज्यादा अच्छा करना है या अपने साथी को अच्छा बैलेंस देना है। एक्रो योगा करने से साथी के सुख-दुख से आप जुड़ने लगते हैं। आपका मेंटल स्टेटस पार्टनर से मिलने लगता है। दोनों की सेहत भी साथ ही सुधरती है।
इसे भी पढ़ें- Yoga Poses For A Couch Potato: आलस छोड़ फिट रहने में मदद करेंगे ये 5 योगाभ्यास
एक्रो योगा से स्ट्रेस कम होता है (Acro yoga helps in reducing stress)
एक्रो योगा शरीर ही नहीं बल्कि मन के लिए भी फायदेमंद है। जिन कपल्स में अक्सर मन-मुटाव का झगड़ा रहता है उन्हें इस योगा को ट्राय करना चाहिए। इससे तनाव या डिप्रेशन जैसी समस्या खत्म हो जाती है। एक्रो योगा एंटीडिप्रेशन दवा के जैसे काम करता है। हफ्ते भर में ही आपको फर्क महसूस होगा। कुछ लोगों में ये कॉम्प्लैक्स जन्म ले लेता है कि हम अपने पार्टनर के मुकाबले आकर्षक नहीं दिखते। उन लोगों को भी एक्रो योगा करना चाहिए। इससे त्वचा अच्छी होती है और आप खुद को लेकर कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं।
कैसे करते हैं एक्रो योगा? (Method of acro yoga)
एक्रो योगा मुख्य रूप से तीन अलग पोज में किया जाता है। पहला तरीका है बेस। इसमें एक व्यक्ति जमीन पर होता है और दूसरा व्यक्ति के लिए बेस बनता है। इसमें जो व्यक्ति नीचे है उसका मेन रोल होता है। इसका ऑब्जेक्टिव है नीचे बेस को मजबूत रखकर दूसरे व्यक्ति को सर्पोट देना। दूसरा तरीका है फ्लायर। जो व्यक्ति ऊपर होता है उसे फ्लायर कहते हैं। फ्लायर अपने हाथ और पैरों को नीचे जमीन पर लेटे व्यक्ति से कनेक्टेड रखता है। इस तरह के पोज से शरीर को बैलेंस, मजबूती मिलती है। तीसरा तरीका है स्पॉटर। इसमें पहला या दूसरा व्यक्ति किसी तरह की फिजिकल कसरत नहीं करते। स्पॉटर में बेस, फ्लायर को बाहरी सर्पोट देता है। ये तीन सबसे कॉमन एक्रो योगा पोज हैं। इस योगा को करने से फोकस बढ़ता है। अच्छे फोकस से एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ता है और बॉन्डिंग अच्छी होती है।
इसे भी पढ़ें- बढ़ते स्ट्रेस को कम करे विन्यास योग, जानिए इसके 4 अन्य फायदे और करने की विधि
एक्रो योगा करने से शरीर को मिलते हैं अनगिनत फायदे (Benefits of acro yoga)
- 1.आपके शरीर में किसी तरह का कोई दर्द है तो आपको एक्रो योगा करना चाहिए। इससे पीठ, पैर के दर्द से निजात मिलता है।
- 2. इसमें आपको अपने पार्टनर का भार अपने शरीर पर लेते हुए संतुलन बनाना होता है। इसी संतुलन से कंधे, बाजू, हिप्स की मसल्स स्ट्रान्ग होते हैं। इस योग को करने से आप अपने शरीर को लेकर भी सचेत होते हैं।
- 3. इस योग से बॉडी में लचीलापन आता है। बॉडी हर एंगल से स्ट्रेच होती है। इससे शरीर में खिंचाव बनता है और शरीर खुल पाता है।
- 4. एक्रो योगा से बॉडी टोन होती है। मसल्स बनती हैं और स्टेमिना भी बढ़ता है।
- 5. एक्रो योगा करने से स्टेमिना बढ़ता है और आपका मूड अच्छा होता है क्योंकि ये एक फन एक्टिविटी की तरह किया जाता है आप इसको करने के बाद रिलैक्स महसूस करते हैं।
- 6. इस योग को करने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। आपकी कैलोरी भी बर्न होती हैं। आप फिर से यंग लगने लगते हैं।
- 7. रोजाना एक्रो योगा करने से ब्लड फ्लो भी बेहतर रहता है। सही ब्लड सप्लाई जब दिमाग को मिलती है तो वो भी सही काम करता है।
- 8. इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर एक्रो योग करना चाहिए।
- 9. इससे चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है जिससे नैचुरल चमक चेहरे पर आती है और त्वचा जवां नजर आती है।
- 10. अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आपको एक्रो योगा करना चाहिए। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जिससे दिल अच्छी तरह ब्लड पंप कर पाता है और हमें ऑक्सीजन की अच्छी मात्रा मिलती है।
एक्रो योगा में बैलेंस और फिजिकल स्ट्रेंथ की जरूरत होती है इसलिए अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही आप ये योगा करें।
Read more on Yoga in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।