रुजुता दिवेकर ने बताए 3 आसान से एक्सरसाइज, बेली फैट और गर्भाशय की परेशानी होगी दूर

रुजुता दिवेकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर तीन आसान से एक्सरसाइज बताएं हैं। जिससे आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रुजुता दिवेकर ने बताए 3 आसान से एक्सरसाइज, बेली फैट और गर्भाशय की परेशानी होगी दूर


बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर की डायटीशियन रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) आय दिन फिटनेस और डाइट को लेकर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 3 आसान से एक्सरसाइज बताएं है। इन एक्सरसाइज की मदद से प्रोलैप्सड गर्भाशय, बढ़े हुए प्रोस्ट्रेट और बेली फैट की परेशानी को दूर किया जा सकता है। वीडियो में रुजुता दिवेकर कहती हैं कि एक्सरसाइज नियमित रूप से करना स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। हम सब की यह एक समस्या है कि मुश्किल एक्सरसाइज हम कर नहीं सकते हैं और आसान एक्सरसाइज हम करना नहीं चाहते हैं। हमारी इन्हीं आदतों के कारण हम तमाम परेशानियों के शिकार हो जाते है। अगर आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो नियमित रूप से (Simple Exercise for Belly Fat) एक्सरसाइज करें।

पहला एक्सरसाइज

रुजुता दिवेकर का पहला एक्सरसाइज बहुत ही साधारण सा है। इसमें आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। बस आपको अपने पैरों की उंगलियों पर ध्यान देने की जरूरत है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने पैरों की उंगलियों को देखिए कि कैसे लग रहे है। अधिकतर समय में हमारी पैरों की उंगलियां बाहर की ओर रहते हैं। लेकिन इस दौरान हमें अपने पैरों की उंगलियों को सामने की ओर एक सीध में रखना चाहिए। इस समय आपके पैरों का अंगूठा सामने की ओर रहना जरूरी होता है। इसके बाद अपने चेस्ट को ऊपर उठाइए और आर्म्स को सीधा रखिए।

इसे भी पढ़ें - बढ़ते स्ट्रेस को कम करे विन्यास योग, जानिए इसके 4 अन्य फायदे और करने की विधि

इस मुद्रा में करीब 1 से 2 मिनट के लिए खड़े हो जाएं। इससे गर्भाशय की परेशानी दूर होती है। इसके साथ ही पेट बढ़ने की समस्या भी दूर होगी। यह एक्सरसाइज बहुत ही आसान है और आप इसे कभी भी कर सकते हैं। इसमें बस आपको खड़े होकर अपने पैरों की उंगलियों और हील्स को एक सीध में रखना होता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar)

दूसरी एक्सरसाइज

दूसरी एक्सरसाइज के लिए आपके पास एक दीवार और एक चेयर होना जरूरी है। इसके बाद वॉल के पास जाकर थोड़ा आगे रुकिए और पहले एक्सरसाइज की तरह अपने टोज पर ध्यान देना है, जिसमें आपके पैरों की उंगलियां और हिल्स एक सीध में सामने की ओर होना चाहिए। इसके बाद अपने हिप्स को दीवार पर टिकाएं। ध्यान रहे कि आपके हाथों की बाजुएं दीवार को टच करना है। इसके बाद एक चेयर ले और इसे अपने दोनों पैरों की ओर फंसाएं। इसमें आप फील करेंगे कि आपका पेट फ्लैट हो गया है। आप इस एक्सरसाइज को कभी भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - ब्रेस्ट साइज बढ़ाए वॉल प्रेस एक्सरसाइज, जानिए कैसे करें यह एक्सरसाइज

तीसरी एक्सरसाइज

तीसरी एक्सरसाइज भी अन्य दो एक्सरसाइज की तरह बहुत ही सरल है। इसके लिए आपको 1 चेयर और ब्रिक्स की जरूरत है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले की तरह सीधे खड़ें हो जाएं और अपने पैरों की उंगलियों और हिल्स को एक सीध में रखें। अब ब्रिक्स को अपने जांघ के बीचों-बीच रखें। इससे आपके थाइज इंगेज हो जाएंगे। अब ब्रिक्स को थाइज से पकड़ते हुए कुर्सी पर बैठने का प्रयास करें और फिर उठें। इस क्रिया को कम से कम 5 बार दोहराएं। इससे आपका वजन कम होगा। साथ ही गर्भाशय में होने वाली परेशानी दूर होगी। 

Read More Articles on yoga in Hindi  

 

Read Next

बढ़ते स्ट्रेस को कम करे विन्यास योग, जानिए इसके 4 अन्य फायदे और करने की विधि

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version