सेल्फ डिफेंस के लिए लड़कियों को सीखने चाहिए ये 5 मार्शल आर्ट, जानें क्यों हैं ये आत्मरक्षा के लिए कारगर

अक्सर समाज में लोग महिलाओं को कमजोर समझते हैं, लेकिन इन 5 मार्शल आर्ट की मदद से वे अपनी रक्षा खुद भी कर सकती हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सेल्फ डिफेंस के लिए लड़कियों को सीखने चाहिए ये 5 मार्शल आर्ट, जानें क्यों हैं ये आत्मरक्षा के लिए कारगर


आजकल क्राइम बढ़ता जा रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। समाज में लड़कियों को कमजोर समझा जाता है और कई बार वे घरेलू हिंसा की शिकार भी होती हैं। कहा जाता है, कि वे अपनी रक्षा खुद नहीं कर सकती हैं और उन्हें किसी न किसी की जरूरत पड़ती ही है। मार्शल आर्ट एक ऐसी कला है, जिसमें आप फिट रहने के साथ-साथ अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। इस कला के माध्यम से आप छेड़छाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं। लड़कियों के लिए बहुत जरूरी हो गया है, कि ऐसी अकल्पनीय स्थिति से बचने के लिए और आत्मसुरक्षा के लिए तैयार रहें। आत्मसुरक्षा आपको मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, लेकिन कई लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है। यहां हम आपको बताएंगे कि मार्शल आर्ट की कौन-सी फॉर्म आत्मरक्षा (Self Defence) के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।

ताइक्वांडो 

ताइक्वांडो एक कोरियन मार्शल कला है, जिसका अर्थ फास्ट, हाई जंपिंग और स्पिनिंग किक होता है। इसमें आपको अपने पैरों से मारना और कूदना होता है। ताइक्वांडो कला में आप अपने पैरों की मदद से खुद का बचाव कर सकते हैं और एक बार में कई लोगों पर वार भी कर सकते हैं। महिलाओं के लिए यह सुरक्षात्मक कला बहुत ही आसान और मददगार है, इसकी मदद से वे निडर और बेफिक्र होकर अपनी रक्षा कर सकती हैं। 

martial art

जूडो

जूडो एक जापानी मार्शल आर्ट है, जिसमें आप अपने बचाव के लिए सामने वाले को जमीन पर पटक देते हैं। इसमें आप उसके जोड़ों को तेज गति से अपने वश में कर लेते हैं और गले पर वार करके नीचे गिरा देते हैं। जब आप किसी मुश्किल में आ जाती हैं, तो यह आत्मरक्षक कला आपके लिए कारगर साबित होगी। अगर आप शारीरिक रूप से बहुत मजबूत और ताकतवर है, तो आप इस आर्ट को जरूर अपना सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं जम्पिंग जैक्स के बारे में? रोजाना करें ये एक्सरसाइज होंगे ये 4 फायदे

विंग चुन 

विंग चुन एक चीनी मार्शल आर्ट हैं, जिसमें आप हर तरह के व्यक्ति से अपना बचाव कर सकती हैं। मोटे और ताकतवर लोगों को भी इस कला के माध्यम से रोका जा सकता है, जो महिलाओं की आत्मसुरक्षा के लिए मददगार है। यह एक बहुत ही आसान कला है, जिसमें आप तंदुरुस्ती और आत्मरक्षा दोनों की प्राप्ति कर सकती हैं। यह कला किसी महिला के लिए सीखना बेहद आसान है, चाहे वो शारीरिक रूप से कमजोर ही क्यों न हो। 

martial art

अकीडो 

अकीडो जापानी कलाओं में से एक है, जो हमलावर को दूर हटाकर गिराने में मदद करती है। इसके बाद हमलावर आप पर हमला नहीं कर सकेगा, यह आपकी सुरक्षा के लिए कारगर साबित हो सकता है। यह महिलाओं के लिए मददगार इसलिए भी है, क्योंकि इसमें ज्यादा तकतवर होने की आवश्यकता नहीं होती है। अपनी रक्षा करने के लिए आपको अधिक ताकत लगाने की जरूरत नहीं होती है। 

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने में कितना फायदेमंद है तबाता वर्कआउट(Tabata Workout), जानें इसके फायदे और करने का तरीका

कर्व मागा

यह एक इजराइली मार्शल आर्ट है, इस तकनीक को इजराइल की सेना ने खुद विकसित किया था। इसमें हमलावर के शरीर के संवेदनशील भागों को निशाना बनाया जाता है। इस कला में अपर कट पंच, साइड किक, हतेली से वार जैसी तकनीकें सिखाई जाती हैं, जिससे हमलावर को ढेर किया जा सकता है। महिलाओं की आत्मसुरक्षा के लिए यह कला बहुत मददगार हैं और खासतौर पर उन्हीं के लिए विकसित की गई है।

Read More Articles On Exercise And Fitness In Hindi

Read Next

Upper Body Workouts: चाहते हैं चौड़ी छाती और अच्‍छी मसल्‍स, तो रोजाना करें ये 4 अपर बॉडी वर्कआउट्स

Disclaimer