Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Doctor Verified

बच्चा गर्दन कब से संभालना शुरू करता है और ये क्यों जरूरी है? जानें डॉक्टर से

नवजात शिशु की गर्दन काफी कमजोर होती है। शिशु अपनी गर्दन को खुद संभाल नहीं पाते हैं।  

पेरेंट्स हमेशा अपने बच्चे की एक्टिविटी और ग्रोथ के लिए हमेशा ही एक्साइटेड रहते हैं। विशेषकर जो लोग पहली बार पेरेंट्स बनें हैं वह अपने बच्चे की हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। बच्चे के पहली बार अंगड़ाई लेने से लेकर, बच्चे के मुंह में हाथ डालने और पैरों को पकड़ने तक के पल पेरेंट्स के लिए बहुत भावुक होते हैं। जो लोग पहली बार पेरेंट्स बनें हैं उन्हें इस बात का पता होना चाहिए कि बच्चा किस महीने में क्‍या नई स्किल सीखता है और उम्र के हिसाब से बच्चे की डेवलपमेंट पर नजर भी रखनी चाहिए।

जन्म के बाद जब बच्चे की गर्दन संभाल नहीं पाता है, तो न्यू पेरेंट्स अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि बच्चा गर्दन कब से संभालना शुरू करता है? आज इस लेख में हम न्यू पेरेंट्स को इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं। इस विषय पर डॉ. तान्या गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

इसे भी पढ़ेंः शिशु को स्तनपान कराते समय एक ब्रेस्ट से दूसरे पर कब करना चाहिए शिफ्ट? डॉक्टर से जानें

बच्चा गर्दन कब से संभालना शुरू करता है?

डॉ. तान्या गुप्ता का कहना है जन्म के बाद शिशु का शरीर और गर्दन दोनों ही बहुत कमजोर होते हैं। न्यू पेरेंट्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जन्म के तुरंत बाद बच्चे का कोई भी अंग सही तरीके से काम नहीं करने लगता है। जन्म के समय शिशुओं के गर्दन की मांसपेशियां काफी ज्यादा कमजोर होती हैं। इसलिए इसे उठाते वक्त सपोर्ट देने आवश्यकता होती है। लगभग 1 से 2 महीने के बाद शिशु धीरे-धीरे गर्दन को उठाने की कोशिश करता है। लेकिन इस समय भी बच्चे की गर्दन कमजोर होती है। समय के साथ जैसे-जैसे पेरेंट्स शिशु को पेट के बल लेटने की कोशिश करते हैं, तो वह गर्दन को हल्का उठाता है और लगभग 4 से 6 महीने के बाद शिशु अपनी गर्दन को खुद संभालना सीख जाते हैं। 6 महीने की उम्र के बाद पेरेंट्स को बच्चे की गर्दन को सपोर्ट देने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या स्तनपान करवाते समय ब्रा पहनना सही है? एक्सपर्ट से जानें 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Tanya Gupta (@dr_tanyagupta_obsgynae)

बच्चों का गर्दन संभालना क्यों जरूरी है?

डॉ. तान्या गुप्ता का कहना है कि बच्चों का खुद गर्दन संभालना बहुत जरूरी है। यह शिशु के शारीरिक विकास का अहम हिस्सा है। अगर जन्म के 5 से 6 महीने के बाद शिशु खुद से गर्दन को नहीं संभाल पाता है, तो यह भविष्य में बच्चे के उठने और बैठने में परेशानी खड़ी कर सकता है। कुछ बच्चों के गर्दन सामान्य बच्चों के गर्दन से अधिक बड़े और कमजोर होते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा 

ऐसे बच्चों के गर्दन की मांसपेशियां ज्यादा कमजोर होती हैं। हालांकि, यह नॉर्मल स्थित है। समय के साथ यह ठीक हो जाता है। लेकिन ऐसे बच्चों के सिर को घुमाना सामान्य बच्चों से थोड़ा मुश्किल हो जाता है। डॉ. तान्या की मानें तो जन्म के 6 महीने के बाद अगर गर्दन को संभालना नहीं सीखता है तो पेरेंट्स को डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Read Next

दवा की शीशी खोलने के कितने दिनों बाद तक बच्चों को इसे पिलाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 19, 2024 18:07 IST

    Modified By : Ashu Kumar Das
  • Sep 19, 2024 18:07 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content