हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बाज़ार में कैसे करें शॉपिंग, ये हैं 5 टिप्स

अगर आपकी फूड च्वाइस ठीक हो, तो हेल्दी ग्रोसरी शॉपिंग करने में आपको आसानी होगी। ये हैं न्यट्रिशन एक्सपर्ट द्वारा बताए गए 5 टिप्स जिनसे आपकी शॉपिंग आसान हो जाएगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बाज़ार में कैसे करें शॉपिंग, ये हैं 5 टिप्स


खाना कितना न्यूट्रिशनिस्ट है, यह डिपेंड करता है कि आप मार्केट से क्या खरीदकर लाते हैं। यानी हेल्दी डाइट से पहले ज़रूरी है हेल्दी ग्रोसरी शॉपिंग करना। हेल्दी मील्स कुक करने के लिए किचन में सामग्री भी हेल्दी होनी चाहिए। देखा जाए तो हर प्रोडक्ट का लेबल पढ़ना और उसमें मौजूद न्यूट्रिशनल वेल्यू समझना आसान नहीं है, लेकिन अगर आपकी फूड च्वाइस ठीक हो, तो हेल्दी ग्रोसरी शॉपिंग करने में आपको आसानी होगी। ये हैं न्यट्रिशन एक्सपर्ट द्वारा बताए गए 5 टिप्स जिनसे आपकी शॉपिंग आसान हो जाएगी।

पसीने के पीले दाग छिपाने के लिए ये हैं 6 आसान तरीके

1- लिस्ट तैयार कर लें

ग्रोसरी स्टोर जाने से पहले एक लिस्ट तैयार कर लें, जिसमें सारे हेल्दी फूड प्रोडक्ट्स के नाम हों। लिस्ट तैयार करने में थोड़ा टाइम ज़रूर लगेगा, लेकिन इससे आपकी शॉपिंग आसान हो जाएगी और आप घर पर बैग भरकर हेल्दी फूड आइटम्स ही लाएंगे। आपको बता दें कि स्टोर में शॉपिंग करना बहुत ट्रिकी होता है, क्योंकि वहां आपको अनहेल्दी फूड्स की तरफ आकर्षित करने के लिए कई ऑफर्स होते हैं। इसीलिएस, लिस्ट बनाने से आपकी शॉपिंग भी फास्ट होगी, पैसा भी बचेगा और आप वही सामान खरीदेंगे, जिनकी आपको ज़रूरत है।

2- शॉपिंग करने भूखे मत जाएं

आप कभी नोट करके देखें। जब भी आप खाली पेट शॉपिंग करने जाएंगे, तो बहुत कुछ ऐसा उठा लेंगे, जिनकी आपको ज़रूरत नहीं है। इनमें पैकेज्ड फूड आइटम्स ज़्यादा होंगी, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अच्छे से खा-पीकर ही स्टोर जाएं, ताकि आप कार्ट में ज़रूरत के प्रोडक्ट्स ही भरें।

3- सब्ज़िया ज़्यादा खरीदें

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लोग सब्ज़ियां कम खरीदते हैं। फिर एक या दो दिन बाद वो स्टॉक खत्म हो जाता है, और आलस के कारण वो अनहेल्दी फूड खा लेते हैं। यह बहुत ज़रूरी है कि आप पैकेज्ड, प्रोसेस्ड और फ्रोज़न फूड्स की जगह फ्रेश वेजिटेबल्स और फ्रूट्स घर पर ज़्यादा से ज़्यादा खरीदकर रखें। इससे आप हेल्दी फूड ज़्यादा खाएंगे और बाद में आपको इस तरह की हेल्दी शॉपिंग करने की आदत भी हो जाएगी।

4- ऑर्गेनिक फूड आइटम्स की लिस्ट बनाएं

हर कोई ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स नहीं खरीद सकता, क्योंकि ये बहुत महंगे होते हैं। हालांकि, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि ऑर्गेनिक दाल, फल और सब्ज़ियां सेहत के लिए हेल्दी होती हैं। पर चूंकि, हम सब कुछ ऑर्गेनिक नहीं खरीद सकते। इसीलिए, हमें ज़रूरत के ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स की भी लिस्ट तैयार करनी चाहिए।

5- होल व्हीट ब्रेड लें

बाज़ार में ब्रेड सबसे ज़्यादा बिकती है। लेकिन, ध्यान रहे व्हीट ब्रेड और होल व्हीट ब्रेड में फर्क है। होल व्हीट या होल ग्रेन ब्रेड/पास्ता, व्हीट ब्रेड के मुकाबले ज़्यादा न्यूट्रिशियस होती है। इसीलिए, 'व्हीट' शब्द पर ना जाएं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Living IN Hindi

Read Next

ये हैं ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए 7 सुपरफूड्स, इनसे बढ़ता है फोकस

Disclaimer